सोनीपत में विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड-1 और वार्ड-19 में 3.83 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं को नारियल तोडक़र विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जायेगी।विधायक मदान ने बताया कि वार्ड-19 में मयूर विहार की गलियों परा 95 लाख रूपये, शास्त्री कॉलोनी में 81 लाख और इंडियन कॉलोनी में 57 लाख की लागत से सीसी द्वारा नवनिर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ गलियां में सीवरेज और पानी की पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद इनका नवनिर्माण कराना जरूरी हो गया था।मेयर जैन ने बताया कि वार्ड-1 में जटवाड़ा के प्रजापत चौपाल में 60 लाख रूपये, सैनीपुरा की सैनी चौपाल में 11 लाख, जटवाड़ा की सामान्य चौपाल में 25 लाख और ओल्ड महावीर कॉलोनी में करीब 60 लाख रूपये की लागत से विभिन्न कार्य कराये जायेंगे।इस अवसर पर निगम पार्षद हरि प्रकाश सैनी, बिजेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, शशिकांत भारद्वाज समेत कई लोग मौजूद रहे।