Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रोहतक में 18.5 एकड़ जमीन घोटाला : पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा ने सीबीआई जांच की मांग की

रोहतक में पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने आईएमटी चौक के पास 18.5 एकड़ जमीन घोटाले की जांच सीबीआई और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा और आरोप लगाया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा। — निस
Advertisement

रोहतक में पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने आईएमटी चौक के पास 18.5 एकड़ जमीन घोटाले की जांच सीबीआई और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

पूर्व मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह जमीन 1986 में चिनार इंडस्ट्रीयल फाइनेंस कारपोरेशन को 90 साल के पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की शर्तों के अनुसार इसे बेचा नहीं जा सकता। इसके बावजूद भाजपा नेताओं की मिलीभगत से जमीन को मात्र 25 करोड़ रुपये में खरीद लिया गया, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 300 करोड़ से अधिक थी।

Advertisement

बतरा ने आरोप लगाया कि जमीन पर 500 पेड़ काटे गए, जो कानूनी अपराध है, लेकिन प्रशासन चुप है। उन्होंने कहा कि 18.5 एकड़ जमीन पर 60 हजार रुपये प्रति गज के हिसाब से मूल्यांकन किया जाए तो यह लगभग 540 करोड़ रुपये की बनती है। यह बड़ी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला है।

Advertisement

पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस घोटाले की सीबीआई से जांच नहीं कराएगी, तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।


Advertisement
×