Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कष्ट निवारण समिति की बैठक में 18 में से 16 परिवादों का समाधान : राव नरबीर सिंह

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12 फरीदाबाद में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विदेशी सहकारिता,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह, साथ में विधायक मूलचंद शर्मा व उपायुक्त आयुष सिन्हा।-हप्र
Advertisement

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12 फरीदाबाद में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव, विदेशी सहकारिता, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 16 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि दो मामलों को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवादों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाए तथा समाधान ऐसा हो कि परिवादी पूरी तरह संतुष्ट हो।

Advertisement

कई मामलों पर विस्तार से की चर्चा

बैठक में विभिन्न मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। एक प्रकरण में प्लॉट की रजिस्ट्री के दौरान अवैध रूप से अधिक धनराशि की मांग किए जाने का मामला सामने आया, जिस पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार रजिस्ट्री सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए। राजीव कॉलोनी में पार्क के बीच से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

ग्राम सोतई के ट्यूबवेल ऑपरेटर को लंबे समय से वेतन न मिलने की शिकायत पर जांच के बाद लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने के आदेश दिए गए। शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिजनों को देय फंड व बोनस का भुगतान न होने पर संबंधित विभाग को शीघ्र भुगतान के निर्देश दिए गए।

एक निजी विद्यालय द्वारा शिक्षकों को नियमित वेतन न देने के मामले में अधिकारियों को विद्यालय प्रबंधन से संपर्क कर बकाया वेतन दिलाने के निर्देश दिए गए। अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के समीप झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में तथ्यात्मक जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

एनआईटी-1 मार्केट में हुई हत्या के मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम, डीएसपी और ग्रीवेंस कमेटी सदस्य को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। वहीं एचएसवीपी की भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने और दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। गांव मोहना और मोहियापुर में यमुना नदी पर निर्माणाधीन बांध को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने के आदेश भी दिए गए।

राव नरबीर सिंह के अलावा ये नेता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बडखल विधायक धनेश अदलक्खा, एनआईटी विधायक सतीश फागना, महापौर प्रवीण जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला परिषद चेयरमैन विजय लोहिया, पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×