Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीजीआई डेंटल कॉलेज में 150 सर्जनों को एक दिन में डेंचर बनाने की ट्रेनिंग

कार्यशाला में हरियाणा के विभिन्न जिलों से दंत शल्य चिकित्सक भाग ले रहे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पीजीआईएमएस रोहतक
Advertisement
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दंत विज्ञान संस्थान (पीजीआईडीएस) में “डेंचर इन ए डे” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में हरियाणा के विभिन्न जिलों से करीब 150 दंत शल्य चिकित्सक भाग ले रहे हैं।

पीजीआईडीएस के प्राचार्य डॉ. मनु राठी ने बताया कि संस्थान प्रदेश का एकमात्र केंद्र है जहां बिना प्रतीक्षा सूची के एक ही दिन में संपूर्ण डेंचर तैयार की जाती है। कार्यशाला का उद्देश्य इस तकनीक को प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाना है, ताकि मरीजों को अपने जिले में ही बेहतर सुविधा मिल सके।

Advertisement

उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजिटल स्कैनिंग, एक्सोकैड और मैशमिक्सर सॉफ्टवेयर तथा फुली एडजस्टेबल आर्टिकुलेटर जैसी तकनीकों से डेंचर की सटीकता और फिटिंग में काफी सुधार हुआ है। इससे मरीजों को कम समय में बेहतर उपचार मिल रहा है।

Advertisement

आयोजन सचिव प्रो. डॉ. पंकज गहलोत ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल प्लानिंग, इम्प्रेशन, जॉ रिलेशन रिकॉर्डिंग और डेंचर निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंचर केवल दांतों का विकल्प नहीं, बल्कि मरीजों के आत्मविश्वास और जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाने का माध्यम है। कार्यशाला का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल करेंगे। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Advertisement
×