Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोनीपत में अवैध रूप से भंडार करके रखी 1200 पेटी देशी शराब जब्त

-दो जिलों की आबकारी विभाग की टीमों ने की कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के गांव फतेहपुर में बने गोदाम में जांच को पहुंची आबकारी विभाग की टीमें।-हप्र
Advertisement
सोनीपत के  गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम में शराब के अवैध रूप से भंडारण की जानकारी पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा डालकर 1200 पेटी देशी शराब जब्त की है। करनाल आबकारी विभाग की टीम ने सोनीपत आबकारी विभाग के सहयोग से कार्रवाई की है। मामले में कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग आयुक्त को लिखा गया है।

जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि करनाल की टीम को सूचना मिली थी कि गांव फतेहपुर स्थित एल-2 गोदाम पर शराब को अवैध रूप से रखा गया है। गोदाम अशोक कुमार के नाम पर है। जिस पर आबकारी एवं कराधान अधिकारी करनाल नीरज कुमारी के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार देर रात छापा डाला।

Advertisement

टीम को सूचना मिली थी कि शराब झज्जर स्थित डिस्टलरी से बहादुरगढ़ के लिए जारी परमिट पर रवाना की गई थी, लेकिन इसे नियमों के विपरीत सोनीपत के फतेहपुर स्थित गोदाम में उतार दिया गया। अवैध रूप से शराब को जिले में लाए जाने की पुख्ता सूचना के आधार पर ही आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की।

Advertisement

लाखों की शराब बरामदगी की रिपोर्ट भेजेंगे पंचकूला

टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता लगा कि एल-2 गोदाम में शराब का भंडारण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है और इसे आगे अवैध रूप से आपूर्ति किए जताने का अंदेशा है। जांच के दौरान गोदाम से देशी शराब की करीब 1200 पेटियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने पूरी शराब को जब्त कर सील कर दिया है। मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट आबकारी आयुक्त पंचकूला को भेजी जाएगी। जहां से आगे जुर्माने और कानूनी कार्रवाई को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बिहार जा रही लाखों की अवैध शराब पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार

अवैध देशी शराब जब्त, आपूर्ति नेटवर्क की गहन जांच

आबकारी विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि इस शराब के अवैध भंडारण में कितने लोग शामिल हैं। शराब की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जानी थी और क्या इससे पहले भी इसी तरह की गतिविधियां की गई थीं। संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। आगे भी अन्य गोदाम पर छापा डालकर जांच जारी रखी जाएगी।

केएमपी पर एक हजार पेटी अवैध शराब पकड़ी, 3 गिरफ्तार

Advertisement
×