Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रेवाड़ी नप की आखिरी बैठक में 100 करोड़ का बजट पास

नगर परिषद का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर बृहस्पतिवार को हाउस की आखिरी बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन पूनम यादव ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 100.57 करोड़ की आय व 100.15 करोड़ रुपये...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

नगर परिषद का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर बृहस्पतिवार को हाउस की आखिरी बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन पूनम यादव ने की। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 100.57 करोड़ की आय व 100.15 करोड़ रुपये खर्च का बजट पारित किया गया। बैठक में 21 प्रस्ताव परित किये गए। जिनमें 15 से अधिक द्वार व मार्ग के नामकरण, चौराहों पर प्रतिमा लगाने संबंधी प्रस्ताव शामिल थे। पूरे पांच वर्ष चेयरपर्सन रही पूनम यादव ने कहा कि 17 जनवरी को नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद का गठन 1995 में हुआ था। तब से 2020 तक कुल 118 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए थे। जबकि उनके पांच वर्ष कार्यकाल में 120 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से शहर का विकास निष्पक्ष रूप से किया। जनता ने यदि उनमें पुन: विश्वास व्यक्त किया तो वे सेवा करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचाारियों व साथी नगर पार्षदों का आभार जताया। बैठक में सती कॉलोनी चौक से भाड़ावास गेट होते हुए एवरेस्ट सिनेमा तक मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण सिंह यादव, नारनौल रोड पर सुमित्रा देवी बाईजी द्वार, झज्जर रोड पर विश्वकर्मा द्वार व नया गांव में राव बिरेंद्र सिंह द्वार बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं शहर के मोहल्ला सैयद सराय का नाम भी बदल कर धर्मपुरा करने पर भी हाउस की ओर से मोहर लगाई गई। गांव जाटूवास में डेयरी के लिए निर्धारित करीब 10 एकड़ जमीन पर पेयजल वाटर टैंक बनाने के लिए जमीन जनस्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया। पार्षदों ने एक-दूसरे के कसीदे भी पढ़े। एक पार्षद ने पिछले दिनों शहर में बनाई गई सडक़ों के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Advertisement
Advertisement
×