Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सैनिक स्कूल में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा में 100 कैडेट‍्स ने लिया भाग

गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय एनसीसी के जूनियर डिवीजन के 100 कैडट‍्स ने परीक्षा दी। विद्यालय प्रांगण में प्रायोगिक एवं लिखित परीक्षा का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। विद्यालय एनसीसी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के सैनिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में भाग लेते हुए कैडेट्स। -हप्र
Advertisement

गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय एनसीसी के जूनियर डिवीजन के 100 कैडट‍्स ने परीक्षा दी। विद्यालय प्रांगण में प्रायोगिक एवं लिखित परीक्षा का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।

विद्यालय एनसीसी कमान अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी ने बताया कि दो वर्ष के प्रशिक्षण के बाद लिखित परीक्षा के साथ-साथ हथियार प्रशिक्षण, मैप रीडिंग, ड्रिल टेस्ट, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, नेविगेशन, कमांड आदि की प्रायोगिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कैडेट‍्स को एनसीसी का ‘ए’ प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से कैडेट‍्स में राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत बनाने के साथ ही आपसी सहयोग की भावना का विकास करना हमारा उद्देश्य है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×