Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हांसी में 10 एकड़ गेहूं के फाने जलकर राख

जिले के भाटला गांव में बुधवार सुबह खेतों में अचानक आग लग गई। इस घटना में 10 एकड में रखे गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। गांव भाटला निवासी प्रशांत ने बताया कि वे सुबह 9:30 बजे अपने खेत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में आग लगने से जले गेहूं के फाने
Advertisement

जिले के भाटला गांव में बुधवार सुबह खेतों में अचानक आग लग गई। इस घटना में 10 एकड में रखे गेहूं के फाने जलकर राख हो गए। गांव भाटला निवासी प्रशांत ने बताया कि वे सुबह 9:30 बजे अपने खेत में थे। उन्होंने देखा कि बरवाला रोड पर रजवाहे के पास स्थित उनके दूसरे खेत से धुआं उठ रहा था। मौके पर पहंचने पर पता चला कि आग रजवाहे की तरफ से उनके खेत में फैल चुकी थी। आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में प्रशांत के 8 एकड़ में पशुओं के लिए रखा गेहूं का चारा जलकर राख हो गया। आग के नजदीक ही गेहूं की तैयार फसल भी थी। आग को फसल की ओर बढ़ता देख किसान प्रशांत ने सूझबूझ का परिचय दिया और आग को आगे बढ़ने से रोकने और तैयार फसल को बचाने के लिए खेत के कुछ हिस्से में ट्रैक्टर चल दिया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। प्रशांत ने बताया कि पशुओं के चारे के जलने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
×