Winter Olympics 2026: फ्री कंडोम 3 दिन में खत्म, क्यों कम रखी गई संख्या?
Winter Olympics 2026: इस बार केवल 10 हजार कंडोम ही उपलब्ध कराए गए
Olympic Free Condoms: मिलान-कोर्तिना 2026 विंटर ओलंपिक्स के ओलंपिक विलेज में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराए गए फ्री कंडोम महज तीन दिनों में खत्म हो गए। इटली के अखबार La Stampa के अनुसार, इस बार केवल 10 हजार कंडोम ही उपलब्ध कराए गए हैं।
एक गुमनाम खिलाड़ी के हवाले से कहा गया, “सप्लाई तीन दिन में खत्म हो गई। वादा किया गया है कि और आएंगे, लेकिन कब यह नहीं पता।” आयोजक अब दोबारा स्टॉक करने की तैयारी में हैं, हालांकि समयसीमा घोषित नहीं की गई है।
इस बार संख्या कम क्यों?
2026 विंटर ओलंपिक्स में लगभग 2,900 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। समर गेम्स की तुलना में यह संख्या कम है। कई खिलाड़ी मिलान में ठहरे हैं, जबकि कुछ इवेंट्स कोर्तिना में हो रहे हैं। आयोजकों ने पिछली समर गेम्स के मुकाबले कम मांग का अनुमान लगाया।
ओलंपिक में खिलाड़ियों को फ्री कंडोम देने की परंपरा 1988 Summer Olympics से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा देना और यौन संचारित रोगों (STDs) के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोम्बार्डी क्षेत्र के गवर्नर Attilio Fontana ने इसे खेलों का सामान्य हिस्सा बताते हुए प्रथा का बचाव किया।
सोशल मीडिया पर चर्चा
स्पेन की फिगर स्केटर Olivia Smart ने इंस्टाग्राम पर लोम्बार्डी रीजन के पीले लोगो वाले कंडोम दिखाते हुए मज़ाक में कहा, “I found them. They have everything you need.” यह वीडियो वायरल हो गया। ओलंपिक विलेज में खिलाड़ियों के लिए जिम, टेबल फुटबॉल, एयर हॉकी, पियानो और मुफ्त ड्रिंक्स (कोका-कोला, स्मूदी) जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

