Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Explainer: क्या है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत, यहां प़ढ़ें रूट, स्पीड व अन्य जानकारी

Vande Bharat Sleeper Train: लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय रेल को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। यह अत्याधुनिक ट्रेन कामख्या (असम) और हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच शुरू की गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत आईआरसीटीसी के एक्स अकाउंट से
Advertisement

Vande Bharat Sleeper Train: लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय रेल को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल गई है। यह अत्याधुनिक ट्रेन कामख्या (असम) और हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच शुरू की गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के आधुनिक और तेज़ विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

अब तक वंदे भारत ट्रेनों में केवल चेयर कार (बैठकर यात्रा) की सुविधा थी, लेकिन यह पहली वंदे भारत ट्रेन है जिसमें रात के सफर के लिए स्लीपर सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Advertisement

6 साल बाद हकीकत बनी योजना

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की योजना शुरुआत में वर्ष 2020 में बनाई गई थी। उस समय इसे टी-20 नाम दिया गया था। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने टी-18 (डे ट्रेन) और टी-20 (स्लीपर ट्रेन) दोनों का कॉन्सेप्ट और डिज़ाइन तैयार किया था। टी-18 वर्ष 2019 में वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में पटरियों पर आई, जबकि टी-20 यानी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अब लगभग 6 साल बाद शुरू हो पाई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

किन राज्यों को जोड़ती है पहली वंदे भारत स्लीपर?

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन असम और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है। संयोग से दोनों राज्यों में आगामी समय में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार इस ट्रेन का नंबर 27575/27576 है और यह हावड़ा–कामख्या–हावड़ा रूट पर चलेगी।

प्रमुख स्टॉपेज

इस ट्रेन के कॉमर्शियल स्टॉपेज इस प्रकार हैं: कामख्या, रांगिया, न्यू बॉन्गईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का जंक्शन, अज़ीमगंज, कटवा जंक्शन, नबाद्वीप धाम, बंडेल जंक्शन और हावड़ा।

स्पीड और यात्रा समय

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम डिज़ाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है। हालांकि, रूट की क्षमता के अनुसार इसकी वास्तविक औसत स्पीड कम रहेगी। पीआईबी के अनुसार यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस ट्रेन से यात्रियों का करीब 3 घंटे का समय बचेगा। नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के अनुसार, ट्रेन 17 जनवरी को दोपहर 1:15 बजे कामख्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस दौरान औसत गति लगभग 65 किमी/घंटा रहेगी। कामख्या–हावड़ा रूट की कुल दूरी लगभग 958 किलोमीटर है।

ट्रेन का संचालन

  • यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में 6 दिन (बुधवार को छोड़कर) चलेगी।
  • कामख्या से: शाम 6:15 बजे प्रस्थान, अगली सुबह 8:15 बजे हावड़ा आगमन।
  • हावड़ा से: शाम 6:20 बजे प्रस्थान, अगली सुबह 8:20 बजे कामख्या आगमन।

कोच और सीटों की जानकारी

16 कोच की इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के लिए बर्थ उपलब्ध हैं:

एसी 3 टियर: 611 बर्थ (11 कोच)

एसी 2 टियर: 188 बर्थ (4 कोच)

एसी 1: 24 बर्थ (1 कोच)

टिकट बुकिंग कैसे करें?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के टिकट भी अन्य ट्रेनों की तरह IRCTC के माध्यम से 60 दिन पहले एडवांस में बुक किए जा सकते हैं।

क्यों खास है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

  • आधुनिक और स्वदेशी तकनीक
  • तेज़ रफ्तार और कम यात्रा समय
  • राजधानी एक्सप्रेस का आधुनिक विकल्प
  • स्लीपर सुविधा के साथ प्रीमियम सेवाएं
  • बेहतर आराम, सुरक्षा और खान-पान
Advertisement
×