Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

2015 में लिबरल पार्टी के फील्ड ऑर्गनाइजर, अब कनाडा के UAE राजदूत; कौन हैं अंगद सिंह ढिल्लों?

अंगद सिंह ढिल्लों को कनाडा सरकार ने UAE का नया राजदूत नियुक्त किया; प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस और स्टेकहोल्डर रिलेशंस की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब मूल के अंगद सिंह ढिल्लों (Angad Singh Dhillon) को कनाडा सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपना नया Ambassador Extraordinary and Plenipotentiary नियुक्त किया है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने 25 सितंबर को नए राजनयिक नियुक्तियों की घोषणा की। ढिल्लों UAE में राधा कृष्ण पांडे का स्थान लेंगे।

ढिल्लों की नियुक्ति खास इसलिए भी है क्योंकि उनका परिवार पंजाब के लुधियाना जिले के घुंगराना गांव से जुड़ा बताया जाता है। कनाडा की राजनीति में एक दशक से अधिक समय में उन्होंने चुनावी संगठन से लेकर संघीय सरकार और प्रधानमंत्री कार्यालय तक अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं।

Advertisement

2015 में लिबरल पार्टी से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

अंगद सिंह ढिल्लों ने कनाडा की राजनीति में वर्ष 2015 में कदम रखा। वह उस समय लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के फील्ड ऑर्गनाइजर के तौर पर पील क्षेत्र में चुनावी अभियान से जुड़े थे। इसके बाद वह ओटावा पहुंचे और लिबरल रिसर्च ब्यूरो में आउटरीच और ऑपरेशंस से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं।

Advertisement

इसके बाद उनका करियर संघीय राजनीति में आगे बढ़ता गया। उन्होंने दो संघीय कैबिनेट मंत्रियों के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में भी काम किया। कनाडा सरकार के आधिकारिक बायोग्राफिकल नोट के अनुसार, इन भूमिकाओं में उन्होंने G7, G20, संयुक्त राष्ट्र महासभा, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC), इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फोरम और COP से जुड़े कनाडा के कार्यों में सहयोग किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई अहम भूमिका

राजनीतिक और सरकारी जिम्मेदारियों के बाद ढिल्लों प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। उनका सबसे हालिया पद Director of Operations and Stakeholder Relations का था। कनाडा सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के सलाहकार के रूप में उन्होंने भारत और चीन सहित प्रमुख द्विपक्षीय साझेदारों के साथ कनाडा के राजनयिक संबंधों को फिर से मजबूत करने की प्रक्रिया में सहयोग किया। वह कनाडा में निवेश से जुड़े प्रयासों और देश के पहले राष्ट्रीय Investment Summit की योजना एवं तैयारी में भी शामिल रहे।

अब राजनीतिक और सरकारी संचालन से जुड़े इस अनुभव के बाद ढिल्लों को UAE में कनाडा के राजदूत की जिम्मेदारी दी गई है। कनाडा सरकार की घोषणा के मुताबिक वह राधा कृष्ण पांडे का स्थान लेंगे।

घुंगराना से जुड़ा है परिवार

ढिल्लों के परिवार की जड़ें लुधियाना जिले के घुंगराना गांव में बताई जाती हैं। उनके परिवार का पंजाब में कृषि और सार्वजनिक जीवन से भी जुड़ाव रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उनके दादा जगजीत सिंह घुंगराना प्रगतिशील किसान रहे और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन तथा पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के प्रबंधन से भी जुड़े रहे। परिवार की यह पृष्ठभूमि धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों, कृषि और सार्वजनिक जीवन तक फैली रही है।

अब अबू धाबी में संभालेंगे जिम्मेदारी

कनाडा सरकार की 25 सितंबर की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, अंगद सिंह ढिल्लों UAE में कनाडा के Ambassador Extraordinary and Plenipotentiary होंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब कनाडा और UAE अपने द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश सहयोग को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
×