Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हवाई हादसों की काली सूची: होमी भाभा से लेकर CDS बिपिन रावत व अजित पवार तक, जिन्होंने आसमान में गंवाई जान

Plane Crash Deaths in India: हवाई हादसों का साया, अब तक हो चुकी राजनीति, विज्ञान और सेना की बड़ी हस्तियों की दर्दनाक मौतें

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान बुधवार को पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई। पीटीआई
Advertisement

Plane Crash Deaths in India: महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए बुधवार की सुबह गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

इस त्रासदी ने न केवल एक लोकप्रिय जननेता को छीन लिया, बल्कि उन दर्दनाक हादसों की कड़वी यादें भी ताजा कर दीं, जिनमें पहले भी देश ने अपने कई राजनीतिक दिग्गजों और प्रमुख हस्तियों को असमय खोया है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान पुणे के बारामती में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब वह उतर रहा था। भारतीय राजनीति और समाज के उन प्रमुख हस्तियों की सूची जिन्होंने विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है। इनमें प्रमुख लोग निम्न हैं।

Advertisement

होमी भाभा (1966)

भारत के अग्रणी परमाणु भौतिकी वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मृत्यु 24 जनवरी 1966 को 'एअर इंडिया' की उड़ान 101 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई। जिनेवा हवाई यातायात निंयत्रण के साथ हुए गलत संचार की वजह से विमान प्रख्यात पर्वत श्रृंखला 'स्विस आल्प्स' के मोंट ब्लांक में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे के क्या हो सकते हैं कारण? 

संजय गांधी (1980)

कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह सफदरजंग हवाई अड्डे के पास 'दिल्ली फ्लाइंग क्लब' के विमान में हवाई करतब दिखा रहे थे, तभी विमान अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

माधवराव सिंधिया (2001)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नागर विमानन मंत्री माधवराव सिंधिया की मृत्यु 30 सितंबर 2001 को कानपुर में राजनीतिक रैली के लिए जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुई। उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के कारण 10 लोगों की बैठने की क्षमता वाला निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: Gurugram School’s Bomb Threat: गुरुग्राम के चार नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

जी एम सी बालयोगी (2002)

लोकसभा अध्यक्ष रहे एवं तेलुगु देशम पार्टी के नेता जी एम सी बालयोगी की मृत्यु तीन मार्च 2002 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई। वह पश्चिम गोदावरी जिले के भीमवरम से आ रहे थे, जब उनका निजी हेलीकॉप्टर आंध प्रदेश के कृष्णा जिले के कैकलुरु के पास एक तालाब में गिर गया।

सिप्रियन सांगा (2004)

मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री किप्रियन सांगा और नौ अन्य लोग 22 सितंबर 2004 को गुवाहाटी से शिलॉन्ग जा रहे पवन हंस हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त के कारण मारे गए थे। यह हेलीकॉप्टर राज्य की राजधानी से केवल 20 किमी दूर बारापानी झील के पास दुर्घटना का शिकार हुआ।

के एस सौम्या (2004)

दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री सौंदर्या (के एस सौम्या) की मृत्यु 17 अप्रैल 2004 को विमान दुर्घटना में हुई जब वह अपने भाई के साथ बेंगलुरु से करीमनगर जा रही थीं।

ओ पी जिंदल और सुरेंद्र सिंह (2005)

उद्योगपति एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल और कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह की 2005 में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई जब उनका हेलीकॉप्टर दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दुर्घटना का शिकार हो गया।

वाई एस रेड्डी (2009)

दो सितंबर 2009 को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजसेखर रेड्डी (वाईएसआर) का हेलीकॉप्टर 'बेल 430' खराब मौसम के कारण नल्लमाला जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

दोरजी खांडू (2011)

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू और चार अन्य लोगों को 30 अप्रैल 2011 को तवांग से ईटानगर जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जान गंवानी पड़ी।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (2021)

भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की मृत्यु आठ दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई। यह दुर्घटना तमिलनाडु के कूनूर के पास हुई, जब वह सुलूर से वेलिंगटन जा रहे थे।

विजय रुपाणी (2025)

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु 12 जून 2025 को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई। इस हादसे में बोइंग '787-8 ड्रीमलाइनर' (एआई171) में सवार 242 यात्री और चालक दल में से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि जमीन पर भी कई एमबीबीएस छात्रों समेत 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
×