Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Explainer : क्या आप एक ही सफर में करना चाहते हैं पांच प्रमुख धामों के दर्शन, जानिये कब और कैसे चलेगी ‘भारत गौरव’ ट्रेन 

One Ticket Five Dhams : यदि आपके मन में लंबे समय से तिरुपति, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर या कन्याकुमारी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा है, लेकिन अलग अलग टिकट, होटल और यात्रा प्रबंधन की चिंता आपको रोक रही...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

One Ticket Five Dhams : यदि आपके मन में लंबे समय से तिरुपति, रामेश्वरम, मीनाक्षी अम्मन मंदिर या कन्याकुमारी जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन की इच्छा है, लेकिन अलग अलग टिकट, होटल और यात्रा प्रबंधन की चिंता आपको रोक रही है, तो अब यह अवसर आपके लिए है।

रेल मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के उपक्रम आईआरटीसी Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने ‘दक्षिण भारत यात्रा’ नाम से विशेष तीर्थ रेल टूर पैकेज की घोषणा की है। यह ‘भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन’ 24 अप्रैल 2026 को फिरोजपुर से रवाना होगी और एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के पांच प्रमुख धामों के दर्शन कराएगी।

Advertisement

यह पैकेज उत्तर भारत के श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि आप बिना अतिरिक्त झंझट के एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव कर सकें।

Advertisement

क्या है ‘दक्षिण भारत यात्रा’ ?

यह एक थीम आधारित सर्वसमावेशी रेल टूर पैकेज है। इसमें 3 एसी इकोनॉमी श्रेणी में रेल यात्रा, होटल ठहराव, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, यात्रा बीमा और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।

इसका उद्देश्य यह है कि यात्रियों को अलग अलग शहरों में बुकिंग और समन्वय की परेशानी न उठानी पड़े और पूरी यात्रा एक संगठित रूप में पूरी हो सके।

किन स्टेशनों से कर सकते हैं बोर्डिंग?

यात्री फिरोजपुर के अलावा बठिंडा, सिरसा, हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, धूरी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, करनाल, पानीपत जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, ग्वालियर जंक्शन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ट्रेन में सवार हो सकेंगे।  इस व्यापक रूट के कारण पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

किन पांच प्रमुख धामों के होंगे दर्शन?

इस यात्रा में शामिल प्रमुख धार्मिक स्थल हैं

• तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
• रामेश्वरम में श्री रामनाथ स्वामी मंदिर
• मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर
• कन्याकुमारी में दक्षिणी छोर के प्रमुख दर्शनीय स्थल
• मार्कापुर में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर

ये सभी स्थल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

किराया कितना और श्रेणियां क्या हैं?

स्टैंडर्ड श्रेणी

• बजट होटलों में नॉन एसी कमरे
• नॉन एसी बसों से स्थानीय परिवहन
• मल्टी शेयरिंग आधार पर वॉश एवं चेंज सुविधा
• प्रति व्यक्ति 35995 रुपये

कंफर्ट श्रेणी

• बजट होटलों में एसी कमरे
• एसी बसों से स्थानीय परिवहन
• वॉश एवं चेंज सुविधा
• प्रति व्यक्ति 41750 रुपये

भोजन और अन्य सुविधाएं

• ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन
• बाहरी स्टेशनों पर होटल या पैक्ड मील के माध्यम से भोजन
• सभी ट्रांसफर और दर्शनीय स्थल भ्रमण के लिए बस सुविधा
• यात्रा बीमा कवर
• ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था
• सभी लागू कर शामिल

आईआरसीटीसी का कहना है कि यह पैकेज श्रद्धालुओं को किफायती दर पर सुरक्षित और संतोषजनक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

बुकिंग कैसे करें?

बुकिंग www.irctctourism.com पर की जा सकती है।  आईआरसीटीसी चंडीगढ़ कार्यालय और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी आरक्षण उपलब्ध है। यदि आप लंबे समय से दक्षिण भारत के प्रमुख धामों के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो 24 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली यह ‘भारत गौरव’ ट्रेन आपके लिए एक सुव्यवस्थित और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।

Advertisement
×