Try City Cab Strike : 16 जून तक थमे रहेंगे ओला-उबर के पहिये, जानिए आखिर क्यों सड़कों पर उतरे हैं ड्राइवर
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 2025 में बनाई गई एग्रीगेटर पालिसी अब तक लागू नहीं हुई है। कैब चालक 35 रुपये प्रति किलोमीटर किराए की मांग को लेकर सेक्टर 25 में डटे हैं। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैब बंद रहने से 50 हजार यात्री बेहाल हैं, घर से निकलने से पहले यहां चेक कर लें सीटीयू बसों का रूट।
Try City Cab Strike : चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला Try City में सफर करने वाले 50 हजार से अधिक दैनिक यात्रियों को आज से 16 जून तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ओला, उबर और इनड्राइव जैसी एप आधारित कैब कंपनियों के ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में डटे इन चालकों ने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सवारियां नहीं उठाने का फैसला किया है।
आखिर कैब चालक इतनी भीषण गर्मी में हड़ताल पर क्यों बैठे हैं? कंपनियों और ड्राइवरों के बीच विवाद की असली वजह क्या है? आइए, दैनिक ट्रिब्यून के इस एक्सप्लेनर में विस्तार से समझते हैं।
एग्रीगेटर पालिसी 2025 का जमीनी स्तर पर लागू न होना
कैब चालकों के इस पूरे आंदोलन के केंद्र में एग्रीगेटर पालिसी 2025 है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एप आधारित कैब सेवाओं को रेगुलेट करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ड्राइवरों के हितों की रक्षा के लिए पिछले साल यह पालिसी बनाई थी। इस पालिसी में स्पष्ट प्रविधान था कि कोई भी एग्रीगेटर कंपनी तय सीमा से अधिक कमीशन नहीं ले सकेगी और किराए का एक पारदर्शी सिस्टम होगा।
यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पालिसी को बने एक साल बीत चुका है, लेकिन इसे जमीनी स्तर पर आज तक लागू नहीं किया गया। इसका सीधा फायदा कैब कंपनियों को हो रहा है और नुकसान ड्राइवरों को उठाना पड़ रहा है। प्रशासन के अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें बेनतीजा रही हैं, जिसके बाद ड्राइवरों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक प्रशासन इस पालिसी को पूर्ण रूप से लागू नहीं करता, उनका धरना जारी रहेगा।
25 से 35 रुपये प्रति किलोमीटर किराए की मांग
हड़ताल की दूसरी सबसे बड़ी वजह किराए का गणित है। वर्तमान में चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कैब का बेस किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। लेकिन ड्राइवरों का तर्क है कि बीते कुछ समय में महंगाई तेजी से बढ़ी है। सीएनजी के रेट करीब 9 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा हुआ है।
गाड़ियों की किश्त, इंश्योरेंस, सर्विसिंग, टोल टैक्स और परमिट फीस का खर्च भी काफी बढ़ गया है। ड्राइवरों का कहना है कि 25 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से उन्हें कोई बचत नहीं हो रही है। कई बार तो उन्हें खाली गाड़ी लेकर सवारी तक पहुंचना पड़ता है, जिसका खर्च अपनी जेब से भरना पड़ता है। इसी वजह से वे किराए को बढ़ाकर 35 रुपये प्रति किलोमीटर करने की मांग पर अड़े हैं।
कंपनियों की मनमानी और भारी कमीशन का जाल
कैब ड्राइवरों का गुस्सा केवल प्रशासन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी से भी त्रस्त हैं। परिवहन नियमों के मुताबिक इन कंपनियों को एक तय सीमा तक ही कमीशन लेना चाहिए। लेकिन चालकों के अनुसार कंपनियां साफ्टवेयर फीस और अन्य हिडन चार्ज के नाम पर 30 से 40 प्रतिशत तक कमीशन काट लेती हैं।
इसके अलावा कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले इंसेंटिव का जाल भी ड्राइवरों के लिए परेशानी बन गया है। टारगेट पूरा करने के चक्कर में ड्राइवर 14 से 16 घंटे तक लगातार गाड़ियां चलाने को मजबूर हैं। इससे न केवल उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
अवैध बाइक टैक्सी का कमर्शियल इस्तेमाल
कैब चालकों की एक और प्रमुख मांग है कि सड़कों पर चल रही अवैध बाइक टैक्सी और निजी वाहनों के कमर्शियल इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए। कमर्शियल परमिट वाले कैब चालक भारी टैक्स और परमिट फीस भरते हैं, लेकिन कई एप कंपनियां निजी वाहनों को भी अपने प्लेटफार्म पर जोड़ रही हैं। इससे रजिस्टर्ड ड्राइवरों का रोजगार छिन रहा है और उन्हें अनफेयर कामपिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।
यात्रियों के लिए क्या हैं विकल्प ? सीटीयू बसें बनीं सहारा
कैब हड़ताल के कारण अब लोगों को सरकारी परिवहन या आटो का सहारा लेना पड़ रहा है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग यानी सीटीयू की बसें यात्रियों के लिए सबसे बड़ा विकल्प हैं। सीटीयू Try-City में करीब 65 से 70 लोकल और सब-अर्बन रूटों पर बसें चलाती है। ये बसें चंडीगढ़ के सभी प्रमुख सेक्टरों, पीजीआई, जीएमसीएच 32, रेलवे स्टेशन और दोनों बस स्टैंड आईएसबीटी 17 व आईएसबीटी 43 को आपस में जोड़ती हैं। घर से निकलने से पहले सीटीयू के इन प्रमुख बस रूटों पर एक नजर जरूर डालें:
रूट नंबर 1: न्यू मलोया कालोनी से मनीमाजरा तक बस सेवा दादू माजरा गांव, सीटीयू वर्कशाप, सेक्टर 25/38, 24/25, पीजीआई, सेक्टर-15 मार्केट, सेक्टर-16 मार्केट, 17/16, आईएसबीटी-17, सेक्टर-18 मार्केट, सेक्टर-19 मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट, सेक्टर-28 मार्केट, सीटीयू वर्कशाप, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रासिंग, कला ग्राम और हाउसिंग बोर्ड होकर चलती है। सेवा सुबह 6:05 बजे से शाम 5:10 बजे तक हर 20 मिनट में उपलब्ध है।
रूट नंबर 2: मलोया न्यू कालोनी से मनसा देवी तक दादू माजरा गांव, सीटीयू वर्कशाप, सेक्टर 25/38, 24/25, यूनिवर्सिटी, पीजीआई, ओपीडी, पीईसी, सेक्टर-10 मार्केट, 9/10, 16/17, आईएसबीटी-17, 17/18, 9/8, सेक्टर-8 मार्केट, सेक्टर-7 मार्केट, एसजीजीएस-26 कालेज, ग्रेन मार्केट, रेलवे क्रासिंग, मनीमाजरा कामप्लेक्स, मनीमाजरा टाउन और इंदिरा कालोनी होकर चलती है।
रूट नंबर 2A: मनीमाजरा से मनीमाजरा तक इंदिरा कालोनी, मनीमाजरा टाउन, रेलवे क्रासिंग, सेक्टर-28/26 ग्रेन मार्केट, 19/7, 18/8, 22/17, 16/10, 15/11, पीजीआई, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, धनास, डीएमसी, सीटीयू वर्कशाप, सेक्टर-25/38, 25/24, 24/15, 23/16, आईएसबीटी-17, 18/21, 19/20, 27/30, 28/29, एलांते माल, कालोनी नंबर-4, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक होकर चलती है।
रूट नंबर 2C: मनीमाजरा से मनीमाजरा तक हाउसिंग बोर्ड चौक, कला ग्राम, रेलवे स्टेशन, सीटीयू वर्कशाप, कालोनी नंबर-4, एलांते माल, सेक्टर-29/28, 30/27, 20/19, 21/18, 22/17, 16/23, 15/24, 24/25, 38/25, डीएमसी, धनास, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, 11/15, 10/16, आईएसबीटी-17, 8/18, 7/19, 26/28 ग्रेन मार्केट, रेलवे क्रासिंग, इंदिरा कालोनी होकर चलती है।
रूट नंबर 4A: आईएसबीटी-43 से आईएसबीटी-43 तक सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, रोज गार्डन, 16/10 अस्पताल, ओपीडी, पीजीआई, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, धनास, डीएमसी, सेक्टर-38 वेस्ट, मलोया, फेज-6, ओल्ड बैरियर, फ्रैंको होटल, बड़हेरी चौक, 40/41, सेक्टर-41 और 42 मार्केट होकर चलती है।
रूट नंबर 4C: आईएसबीटी-43 से आईएसबीटी-43 तक सेक्टर-43/44, सेक्टर-42 व 41 मार्केट, 41/40, बड़हेरी चौक, फ्रैंको होटल, ओल्ड बैरियर, फेज-6, मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, डीएमसी, धनास, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, ओपीडी, 10/11, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, 34/35 और 44/43 होकर चलती है।
रूट नंबर 5A: राम दरबार से राम दरबार तक सेक्टर-47, 46, 45, 44, आईएसबीटी-43, सेक्टर-42, 41, 40, 39, मलोया, 38, 37, 25/24, 15/14, यूनिवर्सिटी, पीजीआई, 11/15, 10/16, 9/17, 8/18, 7/19, 26/27, 28/27, 29/30, 31/32 होकर चलती है।
रूट नंबर 5C: राम दरबार से राम दरबार तक सेक्टर-47 मार्केट, सेक्टर-46, 45, 44 मार्केट, आईएसबीटी-43, सेक्टर-42, 41, 40, 39 मार्केट, मलोया, 38/39, 38/40, 38/37, 25/24, 14/15, यूनिवर्सिटी, पीजीआई, 11/15, 10/16, 9/17, 8/18, 7/19, 26/27, 28/27, 29/30 और 31/32 होकर चलती है।
रूट नंबर 6: न्यू मलोया कालोनी से रायपुर कलां तक मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-38, 37, 36, 42 मार्केट, आईएसबीटी-43, 43/44, 35/34, सेक्टर-34, 33, 32, 31 मार्केट, रामदरबार, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा और विकास नगर होकर चलती है।
रूट नंबर 7: न्यू मलोया कालोनी से रामदरबार तक मलोया, सेक्टर-38 वेस्ट, 25/38, 25/24, सेक्टर-24, 23 मार्केट, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20, 30 मार्केट, 29/30, जीएमसीएच-32, 31/32 मार्केट, एसडी कालेज, 46/47 और सेक्टर-47 मार्केट होकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 तक चलती है।
रूट नंबर 9A: मनसा देवी से मनसा देवी तक मनीमाजरा, हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे क्रासिंग, रेलवे स्टेशन, 28/26 ग्रेन मार्केट, 27/19, 30/20, 32/33, 46/45, 50/49, 64/63, 68/67, 67/66, सेक्टर-66, मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-65 मार्केट, जगतपुरा, रामदरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, ट्रिब्यून चौक और सेक्टर-28 पेट्रोल पंप होकर चलती है।
रूट नंबर 9C: मनसा देवी से मनसा देवी तक मनीमाजरा, हाउसिंग बोर्ड चौक, रेलवे स्टेशन, सेक्टर-28 पेट्रोल पंप, ट्रिब्यून चौक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार, जगतपुरा, फेज-11, सेक्टर-66 मार्केट, 66/67, 68/67, 63/64, 50/49, 45/46, 33/32, 20/30, 19/27, 26/27 और 26/28 ग्रेन मार्केट होकर चलती है।
रूट नंबर 28A: आईएसबीटी-43 से रानी माजरा तक सेक्टर-43/44, 35/34, 23/22, आईएसबीटी-17, 17/9, 16/10, 11/15, पीजीआई, खुड्डा लाहौरा, एसपी बैरियर, मुल्लांपुर, इको सिटी, तोड्डे माजरा, रसूलपुर और ओमैक्स फेज-2 होकर चलती है।
रूट नंबर 28B: आईएसबीटी-43 से परोल तक सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 37/24, 38/25, डीएमसी, धनास, एसपी बैरियर, मुल्लांपुर और होमी भाभा होकर चलती है।
रूट नंबर 239: आईएसबीटी-43 से लेक तक सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, आईएसबीटी-17, 17/18, यूटी सचिवालय, एमएलए फ्लैट, हाई कोर्ट और बर्ड पार्क होकर चलती है।
रूट नंबर 11A: राक गार्डन से सुखना लेक तक बर्ड पार्क होकर चलती है।
रूट नंबर 2F: पीजीआई से ढकोली बार्डर तक न्यू ओपीडी, 2/11, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, 26/28 ग्रेन मार्केट, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक और पंचकूला होकर चलती है।
रूट नंबर 2G: पीजीआई से पंचकूला बस स्टैंड तक सेक्टर-11/15, 16/10, 9/17, मध्य मार्ग, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, हाउसिंग बोर्ड और गीता भवन पंचकूला होकर चलती है।
रूट नंबर 8: मोहाली फेज-11 से पीजीआई तक सेक्टर-49/48, जगतपुरा, सेक्टर-47, 46, 45, 44 मार्केट, आईएसबीटी-43, 44/43, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, 16/10 अस्पताल, पीईसी और ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 10: आईएसबीटी-43 से मनीमाजरा तक सेक्टर-44/51, सेक्टर-45, 46, 47 मार्केट, रामदरबार, ट्रिब्यून चौक, पोल्ट्री फार्म, कालोनी नंबर-4, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रासिंग और हाउसिंग बोर्ड चौक होकर चलती है।
रूट नंबर 11: रेलवे स्टेशन से सिविल सचिवालय तक सीटीयू वर्कशाप, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, 26/27, 7/19, 8/18, आईएसबीटी-17, यूटी सचिवालय और हाई कोर्ट होकर चलती है।
रूट नंबर 17: आईएसबीटी-43 से बेहलाना तक सेक्टर-42/43, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20, 30, 29 मार्केट, एलांते माल, कालोनी नंबर-4, हैलो माजरा और बेहलाना होकर चलती है।
रूट नंबर 18: आईएसबीटी-43 से कैमबवाला तक सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, 17/18, 9/8, सेक्टर-9 मार्केट, एमएलए फ्लैट, पंजाब सिविल सचिवालय, हाई कोर्ट, लेक और कैमबवाला होकर चलती है।
रूट नंबर 14: आईएसबीटी-43 से मनसा देवी तक सेक्टर-43/44, 35/34, 23/22, आईएसबीटी-17, सेक्टर-8/9, लेक चौक, किशनगढ़, आईटी पार्क और मनसा देवी कामप्लेक्स होकर चलती है।
रूट नंबर 20: चंडीगढ़ से खरड़ तक अरोमा, सेक्टर-21 मार्केट, 20/21, 33/34, 44/45, आईएसबीटी-43, वाईपीएस, फेज-7, सोहाना, लखनौर, लांडरां, छप्पड़चिरी और सांते माजरा होकर चलती है।
रूट नंबर 20A: चंडीगढ़ से खरड़ तक अरोमा, सेक्टर-21/34, 33/34, 44/45, आईएसबीटी-43, वाईपीएस, पीएसईबी, फोर्टिस अस्पताल, कुंबरा गांव, सेक्टर-68/69, सोहाना, लखनौर, लांडरां, छप्पड़चिरी और सांते माजरा होकर चलती है।
रूट नंबर 22: आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क तक सेक्टर-42/43, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, 17/18, सेक्टर-18, 19, 27 और 28 मार्केट, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा और किशनगढ़ होकर चलती है।
रूट नंबर 23A: आईएसबीटी-43 से खुड्डा अली शेर तक सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/17, 16/10, 15/11, पीजीआई, न्यू ओपीडी, पीईसी और नया गांव होकर चलती है।
रूट नंबर 24A: आईएसबीटी-43 से पीजीआई तक नाइट बस सेवा सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, सेक्टर-16 जनरल अस्पताल और 15/11 होकर चलती है।
रूट नंबर 24C: आईएसबीटी-17 से आईएसबीटी-43 तक नाइट बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22 होकर चलती है।
रूट नंबर 26: मुल्लांपुर इको सिटी से ढकोली तक मुल्लांपुर, एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, ओपीडी, 2/11, 10/11, 10/16, आईएसबीटी-17, 19/20, सेक्टर-28 पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, कालोनी नंबर-4, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और ढकोली होकर चलती है।
रूट नंबर 28: न्यू मलोया कालोनी से मनीमाजरा तक मलोया, दादू माजरा गांव, सेक्टर-38 वेस्ट, सेक्टर-38, 37, 36 मार्केट, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, 8/18, 7/19, 26/28, सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट, रेलवे स्टेशन, कला ग्राम और हाउसिंग बोर्ड होकर चलती है।
रूट नंबर 30: आईएसबीटी-43 से नाडा साहिब तक सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20, 19 मार्केट, 19/27, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रासिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा, कमांड अस्पताल और माजरी चौक होकर चलती है।
रूट नंबर 30A: आईएसबीटी-43 से कैंटोनमेंट तक सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, किसान भवन, 22/35, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, ट्रिब्यून, हैलो माजरा, कालोनी नंबर-4, रेलवे स्टेशन, रेलवे क्रासिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक, फन रिपब्लिक, कमांड अस्पताल और टैंक चौक होकर चलती है।
रूट नंबर 30B: आईएसबीटी-43 से रामगढ़ तक सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 मार्केट, 19/27, सेक्टर-27 मार्केट, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रासिंग, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड, पंचकूला और नाडा साहिब होकर चलती है।
रूट नंबर 32: पीजीआई से डेराबस्सी तक ओपीडी, सेक्टर-11/10, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, 8/18, 7/19, 26/28, ग्रेन मार्केट-26, रेलवे क्रासिंग, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा, ओल्ड पंचकूला, नाडा साहिब, रामगढ़ और मुबारकपुर होकर चलती है।
रूट नंबर 32B: पीजीआई से रामगढ़ तक न्यू ओपीडी, सेक्टर-2/11, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट-26, ट्रांसपोर्ट एरिया, रेलवे स्टेशन, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक और पंचकूला सेक्टरों होकर चलती है।
रूट नंबर 34: पीजीआई से डेराबस्सी तक ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, पिकाडिली चौक, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर, बंकरपुर और मुबारकपुर होकर चलती है।
रूट नंबर 35: आईएसबीटी-17 से खरड़ तक अरोमा, सेक्टर-35/22, किसान भवन, 35/36, अटावा, सेक्टर-36/37, 40/41, फेज चौक, फेज-2, फेज-6, बलोंगी, दाऊं, देसू माजरा और मुंडी खरड़ होकर चलती है।
रूट नंबर 35A: आईएसबीटी-17 से सेक्टर-123 तक 16/17, 16/10, 11/15, पीईसी, न्यू ओपीडी, पीजीआई, 14/15, 24/25, 37/38, 40/41, पंजाब बैरियर, बलोंगी, दाऊं, केएफसी, जलवायु टावर और सेक्टर-124/125 होकर चलती है।
रूट नंबर 35B: आईएसबीटी-17 से खरड़ तक अरोमा, सेक्टर-35/22, किसान भवन, 35/36, अटावा, आईएसबीटी-43, फेज चौक, फेज-2, फेज-6, बलोंगी, दाऊं, देसू माजरा और मुंडी खरड़ होकर चलती है।
रूट नंबर 37: आईएसबीटी-43 से मनीमाजरा तक नाइट बस सेवा सेक्टर-42/43, अटावा, सेक्टर-36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, सेक्टर-18, 19, 27, 28 मार्केट, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड और मनीमाजरा होकर चलती है।
रूट नंबर 38: पीजीआई से झेउरहेड़ी तक न्यू ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, 22/23, 35/36, 43/42, आईएसबीटी-43, सेक्टर-51, 50, 49, 48 मार्केट, जगतपुरा, सेक्टर-65 आउटर, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9, सेक्टर-82 और न्यू एयरपोर्ट चौक नंडियाली होकर चलती है।
रूट नंबर 38A: पीजीआई से झेउरहेड़ी तक न्यू ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, 22/23, 35/36, 43/42, आईएसबीटी-43, वाईपीएस चौक, फेज-7, सेक्टर-69/70, सोहाना गुरुद्वारा साहिब, 69/79, 68/80, 67/81, सेक्टर-82 और न्यू एयरपोर्ट चौक नंडियाली होकर चलती है।
रूट नंबर 39: मोहाली फेज-11 से पीजीआई तक मोहाली रेलवे स्टेशन, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9, सेक्टर-66/67, 68 आउटर, 69/68, कुंबरा, फोर्टिस, फेज-7, चावला चौक, सेक्टर-60/61, वाईपीएस चौक, आईएसबीटी-43, 42/43, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, 22/17, 16/10, 11/10, पीईसी और ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 71: आईएसबीटी-43 से सकेतड़ी कैमबवाला तक सेक्टर-43/44, 35/34, किसान भवन, 23/22, आईएसबीटी-17, सेक्टर-18, 19, 27 मार्केट, ग्रेन मार्केट, मनीमाजरा कामप्लेक्स, मनीमाजरा टाउन, स्वास्तिक विहार, मनसा देवी और सकेतड़ी होकर चलती है।
रूट नंबर 79: पीजीआई से छतबीड़ जू तक ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 मार्केट, 20/30, सेक्टर-32 अस्पताल, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और दयालपुरा होकर चलती है।
रूट नंबर 80: जीरकपुर से पीजीआई तक बलटाना, रायपुर कलां, मौली जागरण, हैलो माजरा, कालोनी नंबर-4, एलांते माल, सेक्टर-29, 30, 20 मार्केट, अरोमा, 22/17, 16/10, पीईसी और न्यू ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 85: आईएसबीटी-43 से जीरकपुर तक बलटाना, रायपुर कलां, मौली जागरण, हैलो माजरा, ट्रिब्यून चौक, 29/31, 30/32, 20/33, 21/34, पिकाडिली चौक, अरोमा, 22/17, 22/23 और किसान भवन होकर चलती है।
रूट नंबर 101: पीजीआई से मनोली तक ओपीडी, पीईसी, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 मार्केट, 20/30, 32/33, 46/45, 49/50, 64/63, 67/68, 80/79, मौली और नाभी होकर चलती है।
रूट नंबर 123A: पीजीआई से मोहाली रेलवे स्टेशन फेज-11 तक सेक्टर-64, 63 मार्केट, 63/62 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-51 मार्केट, आईएसबीटी-43, सेक्टर-43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, सेक्टर-16 अस्पताल, 11/10, पीईसी और न्यू ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 202: आईएसबीटी-43 से पंजाब सिविल सचिवालय हाई कोर्ट तक सेक्टर-43/44, 42/43, 36/35, 23/22, आईएसबीटी-17, 17/18, यूटी सचिवालय, एमएलए फ्लैट, हाई कोर्ट और पंजाब/हरियाणा सचिवालय होकर चलती है।
रूट नंबर C551E: आईएसबीटी-43 से पीजीआई तक एक्सप्रेस बस सेवा 22/17, सेक्टर-16 जनरल अस्पताल और न्यू ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 206: आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क तक अटावा, किसान भवन, 23/22, आईएसबीटी-17, 17/18, 8/18, 7/19, 26/27, ग्रेन मार्केट, ट्रांसपोर्ट एरिया, रेलवे क्रासिंग, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा, इंदिरा कालोनी और किशनगढ़ होकर चलती है।
रूट नंबर 212: पीजीआई से डेराबस्सी तक न्यू ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, पिकाडिली चौक, 21/34, 20/33, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर और भंकरपुर होकर चलती है।
रूट नंबर 213: लांडरां से डेरा बस्सी तक डीसी आफिस/लखनौर, सोहाना, सेक्टर-69/68, फोर्टिस/पीएसईबी, सेक्टर-62/63, सेक्टर-51, आईएसबीटी-43, सेक्टर-44, 45, 46/47, सेक्टर-32/31 अस्पताल, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट चौक, जीरकपुर, सिंहपुरा और भंकरपुर होकर चलती है।
रूट नंबर 214: मुल्लांपुर इको सिटी से नाडा साहिब तक एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, ओपीडी, पीईसी, 10/16, 17/16, आईएसबीटी-17, सेक्टर-18, 19, 27, 28 मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा, ओल्ड पंचकूला और माजरी चौक होकर चलती है।
रूट नंबर 219: धनास से विक्टोरिया एन्क्लेव पभात तक एसपी बैरियर, खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, ओपीडी, पीईसी, 10/16, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 मार्केट, 30/32, 29/31, हैलो माजरा, एयरपोर्ट, जीरकपुर, नाभा साहिब और जोशी फार्म होकर चलती है।
रूट नंबर 216: आईएसबीटी-43 से डेराबस्सी तक सेक्टर-42/43, अटावा, 36/35, किसान भवन, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, 21/34, 20/33, 30/32, ट्रिब्यून चौक, हैलो माजरा, एयरपोर्ट चौक, जीरकपुर और भंकरपुर होकर चलती है।
रूट नंबर 240: आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी तक सेक्टर-43/44, 35/34, किसान भवन, 23/22, आईएसबीटी-17, अरोमा, सेक्टर-21, 20 और 30 मार्केट, एलांते माल, कालोनी नंबर-4, रेलवे स्टेशन, कला ग्राम, हाउसिंग बोर्ड चौक और मनीमाजरा होकर चलती है।
रूट नंबर 241: आईएसबीटी-43 से मनसा देवी तक सेक्टर-52/53, 52/61, वाईपीएस, सेक्टर-51 मार्केट, 51/50, 44/45, सेक्टर-45 मार्केट, 45/46, 32/33, 20/30, 19/27, सेक्टर-27 मार्केट, ग्रेन मार्केट-26, ट्रांसपोर्ट चौक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, रेलवे स्टेशन, हाउसिंग बोर्ड चौक और मनीमाजरा होकर चलती है।
रूट नंबर 242: डेरी से पीजीआई तक सनेटा, लांडरां, लखनौर, सोहाना, एससीएल लाइट प्वाइंट, आइवी अस्पताल, फेज-5/3 लाइट प्वाइंट, मदनपुर, फर्नीचर चौक, सेक्टर-42 कालेज, आईएसबीटी-43, 43/44, 35/34, अरोमा, 22/17, 16/10, सेक्टर-16 अस्पताल, 11/10, पीईसी और न्यू ओपीडी होकर चलती है।
रूट नंबर 70: आईएसबीटी-17 से जयंती माजरी तक सेक्टर-16/17, 16/10, पीईसी, न्यू ओपीडी, पीजीआई, एसपी बैरियर और परछ होकर चलती है।
रूट नंबर 76: आईएसबीटी-17 से कुराली तक मुल्लांपुर और ब्लाक होकर चलती है।
रूट नंबर 1E: आईएसबीटी-17 से खरड़ तक सेक्टर-24/23, 41/42, 39/52 और फेज-6 होकर चलती है।
आटो चालकों की मनमानी का डर और आम जनता की बेबसी
कैब सेवा ठप होने से Try-City के यात्रियों की निर्भरता अब पूरी तरह से सीटीयू बसों और आटो-रिक्शा पर आ गई है। बसों के रूट तय होने के कारण जो लोग गली-मोहल्लों या दूरदराज के इलाकों में रहते हैं, उनके लिए आटो ही एकमात्र विकल्प बचा है। इसका फायदा उठाकर कई आटो चालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन, दोनों बस स्टैंड और पीजीआई व जीएमसीएच 32 जैसे अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है। इस भीषण गर्मी में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सफर करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।
चंडीगढ़ प्रशासन की रणनीति पर टिकी हैं निगाहें
कैब चालकों ने साफ कर दिया है कि वे 16 जून तक पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब सभी की निगाहें चंडीगढ़ प्रशासन और परिवहन विभाग के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन एग्रीगेटर पालिसी लागू करने को लेकर कैब कंपनियों पर कोई दबाव बनाएगा या फिर चालकों के साथ बातचीत कर कोई बीच का रास्ता निकाला जाएगा। यदि समय रहते इस विवाद को नहीं सुलझाया गया, तो Try-City की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा सकती है।
क्या है एग्रीगेटर पालिसी और कंपनियों का खेल?
परिवहन विशेषज्ञों की मानें तो एग्रीगेटर पालिसी का मुख्य उद्देश्य ही कंपनियों की मनमानी पर लगाम लगाना था। इस पालिसी में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर किराए के निर्धारण और चालकों के कमीशन तक के नियम तय किए गए थे। लेकिन पालिसी के ठंडे बस्ते में जाने से ओला और उबर जैसी कंपनियां अपने हिसाब से सर्ज प्राइसिंग लागू करती हैं। जब यात्री ज्यादा किराया देते हैं, तो उसका बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में कंपनी के खाते में चला जाता है और ड्राइवर खाली हाथ रह जाता है। इसी दोहरी मार से बचने के लिए ड्राइवर अब सड़कों पर हैं।
सफर को आसान बनाने के लिए कुछ अहम सुझाव
हड़ताल के इस दौर में यात्रियों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
कारपूलिंग अपनाएं: जो लोग रोजाना एक ही दिशा में दफ्तर जाते हैं, वे अपने सहकर्मियों या पड़ोसियों के साथ कारपूलिंग कर सकते हैं। इससे सफर भी आसान होगा और खर्च भी बचेगा।
समय का रखें ध्यान: कैब चालकों का चक्का जाम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। ऐसे में कोशिश करें कि जरूरी काम इस समय से पहले या इसके बाद ही निपटा लें।
किराया पहले तय करें: यदि बस उपलब्ध नहीं है और आटो से जाना मजबूरी है, तो बैठने से पहले ही किराया तय कर लें ताकि गंतव्य पर पहुंचने के बाद कोई विवाद न हो।
