Canada livable Cities 2026: प्रवासियों की पहली पसंद बना ब्रिटिश कोलंबिया, गैंगस्टर उगाही संकट के बावजूद टॉप पर
Canada livable Cities 2026: लगातार तीसरे साल बी.सी. इस सूची में सबसे आगे रहा
Canada livable Cities 2026: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) प्रांत में पंजाबी गैंग्स द्वारा उगाही की बढ़ती घटनाओं के बावजूद यह प्रांत प्रवासियों के लिए सबसे पसंदीदा इलाका बना हुआ है। एशियन पैसिफिक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कोलंबिया ने ग्लोब एंड मेल की ‘मोस्ट लिवेबल सिटीज फॉर न्यूकमर्स 2026’ रैंकिंग में टॉप 20 में से 12 स्थान हासिल किए हैं। यह लगातार तीसरा साल है जब बी.सी. इस सूची में सबसे आगे रहा है।
नई रैंकिंग किस पर आधारित है
यह सूचकांक उन प्रवासियों पर केंद्रित है जो पिछले पांच वर्षों में कनाडा आए हैं। रिपोर्ट में 10,000 से अधिक आबादी वाले 454 शहरों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 58 मानकों को शामिल किया गया। जैसे रोजगार के अवसर, आवास की लागत, स्कूल और शिक्षा, सुरक्षा, पब्लिक ट्रांजिट, स्वास्थ्य सेवाएं, सामुदायिक एकीकरण आदि। यह रैंकिंग ‘मोस्ट लिवेबल सिटीज’ प्रोजेक्ट की छह उप-श्रेणियों में से एक है।
प्रवासियों के लिए शीर्ष 5 सबसे रहने योग्य शहर
1. नॉर्थ वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया
शहर की नौकरियों और नॉर्थ शोर पहाड़ियों के बीच शांत पारिवारिक जीवन का बेहतरीन संतुलन। मजबूत ट्रांजिट, उम्दा स्कूल और नेचर ट्रेल्स बड़ी खासियत।
2. पिट मीडोज, ब्रिटिश कोलंबिया
फ्रेजर वैली का छोटा शहर, अपेक्षाकृत किफायती घर और मेट्रो वैंकूवर तक आसान पहुंच। परिवारों के लिए आकर्षक।
3. ओटावा, ओंटारियो
कनाडा की राजधानी। सरकारी, टेक और शिक्षा क्षेत्रों में नौकरियां। सुरक्षित माहौल और टोरंटो-वैंकूवर से सस्ता आवास।
4. वेस्ट वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया
महंगे घर, बेहतरीन स्कूल और समुद्र-पहाड़ों का संगम। उच्च सुरक्षा और सुविधाओं के कारण संपन्न प्रवासी परिवारों की पसंद।
5. रेजाइना, सस्केचेवान
कम हाउसिंग लागत, सरकारी नौकरियां और तेजी से बढ़ता इमिग्रेंट समुदाय। आसान एकीकरण और कम ट्रैफिक।
अन्य प्रमुख शहर
विन्निपेग
क्रैनब्रुक, बी.सी.
क्विस्पैमसिस, न्यू ब्रंसविकॉ
पार्क्सविल, बी.सी.
विक्टोरिया, बी.सी.
न्यू वेस्टमिन्स्टर, बी.सी.
फोर्ट सेंट जॉन, बी.सी.
क्यूबेक सिटी
वैंकूवर
ओक बे, बी.सी.
ओकविल, ओंटारियो
व्हाइट रॉक, बी.सी.
टेरेस, बी.सी.
कैमलूप्स, बी.सी.
व्हाइटहॉर्स, यूकॉन
उगाही संकट के बावजूद बी.सी. की लोकप्रियता बरकरार
ब्रिटिश कोलंबिया में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े पंजाबी गैंग्स द्वारा उगाही की घटनाएं सामने आई हैं। ये गैंग भारत से इंस्टाग्राम (‘जिट्ट’) कॉल्स के जरिए सरे, एबॉट्सफोर्ड और वैंकूवर क्षेत्र में रहने वाले समृद्ध पंजाबी व्यापारियों और परिवारों से पैसे मांगते हैं। RCMP के अनुसार, 2025 में 100 से अधिक उगाही मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें हिंसा की धमकियां भी शामिल हैं। इसके बावजूद, मौसम, प्राकृतिक सुंदरता, रोजगार के अवसर और जीवन स्तर के कारण ब्रिटिश कोलंबिया प्रवासियों की पहली पसंद बना हुआ है।

