Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

घर में समृद्धि की बयार लाएगा आपका सतर्क आर्थिक अनुशासन

आज के बदलते दौर में, खासकर महिलाओं के लिए, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत होना ही धन-समृद्धि पाने के उपाय हैं। इसके लिए खर्च में संयम जरूरी है तो बचत की आदत व सही जगह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

आज के बदलते दौर में, खासकर महिलाओं के लिए, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत होना ही धन-समृद्धि पाने के उपाय हैं। इसके लिए खर्च में संयम जरूरी है तो बचत की आदत व सही जगह निवेश की समझ भी। महिलाओं को जिम्मेदारी के साथ कर्जमुक्त जीवन की योजना बनानी चाहिए। संसाधनों की सही प्लानिंग के साथ वित्तीय साक्षरता और जिम्मेदार व्यवहार होना जरूरी है। खासकर सकारात्मक सोच, पहल करने का आत्मविश्वास और समाज कल्याण में योगदान आर्थिक सुरक्षा के साथ स्थायी समृद्धि की नींव हैं।

भारतीय संस्कृति में हम माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना तो पूरी श्रद्धा से करते हैं, लेकिन क्या हम रोजमर्रा की जिंदगी में उनकी सही मायने में कद्र करते हैं? समृद्धि की देवी की सच्ची सेवा और आदर का अर्थ है—अपने पास मौजूद संसाधनों का सम्मान करना, उन्हें बुद्धिमानी से बढ़ाना और अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना। आज के बदलते दौर में, खासकर महिलाओं के लिए, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और मानसिक रूप से मजबूत होना ही वास्तविक ‘लक्ष्मी साधना’ है। जानिए आधुनिक संदर्भ में हम लक्ष्मी जी का सच्चा सम्मान कैसे कर सकते हैं-

धन के प्रति अपनी मानसिकता बदलें

Advertisement

धन-समृद्धि उसी घर में टिकते हैं जहां उनका सम्मान होता है, दिखावा नहीं। पैसा होना एक बात है, लेकिन उसे बनाए रखना पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि आपका व्यवहार कैसा है। धन कमाने के लिए बुद्धिमानी से ज्यादा आपके व्यवहार का सही होना जरूरी है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए महंगी चीजें खरीदने की आदत यानी दिखावा असल में लक्ष्मी जी का अपमान है। सच्चा अमीर वह नहीं है जो खुले हाथ से खर्च करता है, बल्कि वह है जिसके पास बचत और संपत्ति है।

Advertisement

अपनी जरूरतें पहले पूरी करें

अक्सर महिलाएं घर के बाकी सदस्यों, बच्चों की जरूरतों और घरेलू खर्चों के बाद बचे हुए पैसों को बचाने की सोचती हैं। जबकि असली मूल मंत्र है,सबसे पहले खुद को भुगतान करें। जैसे ही आपकी सैलरी या घर खर्च के पैसे आएं, उसमें से एक निश्चित हिस्सा (कम से कम 10-20 फीसदी) सबसे पहले अपनी बचत या निवेश (जैसे एसआईपी, आरडी) के लिए अलग निकाल दें। बचे हुए पैसों से घर का बजट चलाएं। यह लक्ष्मी जी के आगमन का पहला और सबसे पक्का नियम है।

‘स्मार्ट वर्क’ और नॉन स्टॉप इनकम

लक्ष्मी जी की सेवा का मतलब यह नहीं कि आप दिन-रात सिर्फ कोल्हू के बैल की तरह मेहनत करें। बल्कि सीखें कि कैसे कम समय में ज्यादा उत्पादकता हासिल की जाए। सिर्फ व्यस्त रहना काफी नहीं, सवाल यह है कि आप किस काम में व्यस्त हैं। अपनी ऊर्जा को ऐसे कामों में लगाएं जो आपको ‘पैसिव इनकम’ दे सकें। यानी ऐसी कमाई जिसे आपके रेगुलर प्रयास की जरूरत न हो ,चाहे वह म्यूचुअल फंड का डिविडेंड हो, किसी संपत्ति का किराया हो, या डिजिटल कंटेंट/ब्लॉगिंग हो। स्मार्ट तरीके से पैसे कमाना ही लक्ष्मी जी की बेहतरी का प्रयास है।

कर्ज का चक्रव्यूह तोड़ें

क्रेडिट कार्ड की ईएमआई और बिना सोचे-समझे लिए गए लोन आज के समय में दरिद्रता का कारण बनते जा रहे हैं। इनके कारण हम वो चीजें खरीदते हैं जिनकी हमें जरूरत नहीं होती, उन पैसों से जो हमारे पास नहीं होते, उन लोगों को प्रभावित करने के लिए जिन्हें हम पसंद भी नहीं करते। यदि आप पर किसी भी तरह का उपभोक्ता कर्ज (जैसे पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड ड्यू) है, तो उसे चुकाना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जब आप कर्ज से मुक्त होते हैं, तभी आपके घर में सुख-समृद्धि की देवी का स्थाई वास होता है।

आदतों को असरदार बनाएं

आर्थिक समृद्धि कोई एक दिन का चमत्कार नहीं है। यह आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतों का परिणाम है। रोज 50 रुपये या 100 रुपए बचाने की छोटी सी आदत या हर महीने निवेश को 1 फीसदी बढ़ाने का छोटा सा कदम दीर्घ अवधि में आपको करोड़पति बना सकता है। अपनी रोजमर्रा की फिजूलखर्ची (जैसे बिना जरूरत ऑनलाइन शॉपिंग या कैब की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल) को नियंत्रित करके आप लक्ष्मी जी का आदर करती हैं।

अपने भीतर की ‘लक्ष्मी’ को पहचानें

फेसबुक की पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग महिलाओं को कार्यस्थल और जीवन में आगे बढ़कर नेतृत्व करने की प्रेरणा देती हैं। हमें हर महिला को यह महसूस कराने की जरूरत है कि वह फैसले लेने की हकदार है। घर के वित्तीय फैसलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बैंक के काम, टैक्स प्लानिंग और निवेश की फाइलों को सिर्फ पुरुषों के भरोसे न छोड़ें। जब एक महिला आर्थिक रूप से साक्षर होती है, तो वह पूरे परिवार को सुरक्षित करती है।

छोड़ें डर और झिझक को

कई बार महिलाएं यह सोचकर पैसे के मामलों से दूर रहती हैं कि ‘मैथ्स या फाइनेंस मेरे बस का नहीं है।’ इस संकोच को छोड़ें और समझें,पैसा एक ऊर्जा है। यदि आप इसके साथ सम्मान और सकारात्मकता से पेश आएंगे, तो यह आपकी तरफ खिंचा चला आएगा। पैसे कमाने या निवेश करने की इच्छा रखना कोई बुरी बात नहीं है। अपनी वित्तीय आकांक्षाओं को लेकर हीनभावना न रखें। खुलकर निवेश के बारे में सीखें, किताबें पढ़ें, पॉडकास्ट सुनें और आत्मविश्वास के साथ अपनी वेल्थ का निर्माण करें।

समृद्धि की मानसिकता

समृद्धि की शुरुआत हमेशा हमारे विचारों से होती है। इंसान का दिमाग जिस भी चीज की कल्पना कर सकता है और विश्वास कर सकता है, वह उसे हासिल कर सकता है। हमेशा अभाव या तंगी की बातें करने के बजाय ‘समृद्धि की मानसिकता’ अपनाएं। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें कि आप अपने परिवार के लिए बेहतर वित्तीय भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।

दान और समाज कल्याण

धन का प्रवाह बने रहना जरूरी है। आपकी वास्तविक कीमत इस बात से तय होती है कि आप लेने से ज्यादा कितना मूल्य दूसरों को दे पाते हैं। धन की देवी की सेवा का सबसे पवित्र तरीका है—अपनी कमाई का एक छोटा सा हिस्सा समाज के कमजोर वर्ग, विशेषकर बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं के उत्थान के लिए दान करना। जब आप दूसरों की बेहतरी के लिए हाथ बढ़ाती हैं, तो आशीर्वाद आप पर हमेशा बना

रहता है।

वित्तीय अनुशासन

महालक्ष्मी जी की पूजा केवल धूप-दीप, अगरबत्ती जलाने या तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। आज के आधुनिक और चुनौतीपूर्ण समय में, लक्ष्मी जी की सच्ची कद्र करने का मतलब है ‘वित्तीय अनुशासन’ को अपने जीवन में उतारना।

Advertisement
×