Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वजन घटा-दाम बढ़ा... वीटा के फुल क्रीम दूध पर सवाल

उपभोक्ताओं में नाराजगी, प्रबंधन ने बताया पायलट प्रोजेक्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
महंगाई के दौर में सरकारी सहकारी उपक्रम भी बाजारवाद की राह पर चल पड़े हैं। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड (वीटा) ने अपने फुल क्रीम (6 फैट) दूध की पैकिंग के वजन में 10 फीसदी की कटौती कर दी है। वजन कटौती के बावजूद 900 मिली पैक पर 4.22 रुपये प्रति लीटर व 500 मिली पैक पर 1.33 रुपये का अंतर पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। वीटा ने व्यापारिक रुख अपनाते हुए एक किलो (1000 मिलीलीटर) की पैकिंग को घटाकर 900 मिलीलीटर व 500 मिलीलिटर की पैकिंग को 450 मिलीलीटर कर दिया है। ​फिलहाल यह बदलाव केवल फुल क्रीम (6 फैट) श्रेणी में किया गया है। सिर्फ इसी श्रेणी में बदलाव बड़ी जांच का विषय है।

जानकारी के अनुसार पहले 1000 मिलीलीटर का ‘फुल क्रीम दूध’ 68 रुपये एमआरपी पर उपलब्ध था। अब 900 मिलीलीटर पैक आम ग्राहक को 65 रुपये में मिल रहा है। इस हिसाब से प्रति 1000 मिली कि कीमत लगभग 72.22 रुपये बैठती है, इस हिसाब से दूध की कीमत 61.20 कीमत होनी चाहिए थी है, जबकि बाजार में दूध कीमतों से कोई उफान नहीं है।

Advertisement

पहले 500 मिलीलीटर पैक 36 रुपये एमआरपी में मिलता था, जबकि अब 450 मिलीलीटर पैक 33 रुपये में उपलब्ध है। 450 मिलीलीटर के आधार पर प्रति किलो कीमत लगभग 73 रुपये से अधिक बैठती है, जिससे यह पैकिंग 1.33 महंगी हुई है। बताया जाता है कि पंजाब के ब्रांड ‘वेरका’ और राजस्थान के ‘सरस’ में अब भी पुरानी कीमतों व 1000 मिलीलीटर और 500 मिलीलीटर की पारंपरिक पैकिंग उपलब्ध है। इस संबंध में वीटा मिल्क प्लांट, सिरसा के मार्केटिंग हेड कृष्ण बांसल ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के मद्देनजर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 1000 मिलीलीटर को 900 मिलीलीटर में बदला गया है। उपभोक्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है और समीक्षा के बाद आगे का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने वजन के फेरबदल से कीमतों में बढ़ोतरी के सवाल पर कुछ नहीं का।

Advertisement

Advertisement
×