Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हेयर ड्रेसरों के हुनर की कायल हैं तारिकाएं

लंबे, घने बाल महिलाओं की सुंदरता का अहम हिस्सा है। फिल्म अभिनेत्रियां भी इस मामले में अपवाद नहीं। उनमें से ज्यादातर अपने बालों की खास देखभाल करती हैं। उसकी सज्जा और रख-रखाव में वे कोई कमी नहीं बरतती हैं। महिलाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

लंबे, घने बाल महिलाओं की सुंदरता का अहम हिस्सा है। फिल्म अभिनेत्रियां भी इस मामले में अपवाद नहीं। उनमें से ज्यादातर अपने बालों की खास देखभाल करती हैं। उसकी सज्जा और रख-रखाव में वे कोई कमी नहीं बरतती हैं।

महिलाओं की खूबसूरती और फिटनेस में उनकी केश सज्जा का अहम योगदान होता है। रूपहले परदे की तारिकाएं भी इस मामले में अपवाद नहीं हैं। उनके वर्कआउट में उनकी केश सज्जा का भी विशेष योगदान होता है। उनके बाल भले ही छोटे हों, उसकी सज्जा और रख-रखाव में वे कोई कमी नहीं बरतती हैं। जानिए कैसे रखती हैं वे अपने बालों का ख्याल।

कियारा काफी कॉन्शस

नए दौर की चर्चित तारिका कियारा आडवाणी अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपने बालों को लेकर भी काफी कॉन्शस रहती हैं। वह बताती हैं, ‘हमारे प्रोफेशन में बालों को इतना ज्यादा हाइलाइट, कर्ल और पर्मिंग करना पड़ता है कि इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए मैं बालों में मालिश करना नहीं भूलती।’

श्रद्धा का शैंपू प्रेम

अभिनेत्री श्रद्धा भी अपने बालों के लिए खास तरह का शैंपू इस्तेमाल करती हैं। शूटिंग के बाद बालों को वह अच्छी तरह मेंटेन करना कभी नहीं

भूलती हैं।

जाह्नवी का नया अंदाज

जाह्नवी कपूर को बीच-बीच में ही अपने लुक में एक बदलाव लाना पसंद है। इसके लिए वह अपने हेयर स्टाइल का सर्वाधिक उपयोग करती हैं। जाह्नवी कहती हैं, ‘मेरे बालों का पूरा रख-रखाव मेरी दोनों पर्सनल हेयर ड्रेसर रखती हैं। शूटिंग न हो तो वह मेरे बालों की अच्छी ऑयल मालिश करती हैं।’

केश सज्जा अहम

बॉलीवुड की हॉट बाला दिशा पाटनी बताती हैं कि आपके बाल बहुत रख-रखाव की मांग करते हैं। उनके मुताबिक, बाल ही ऐसे होते हैं, जहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है। वह बताती हैं, ‘मैं इसके लिए रोज एक अच्छे माइल्ड शैंपू का उपयोग करती हूं।’

फैशनेबल तृप्ति

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी अपने बालों को लेकर बहुत सचेत हैं। वह बताती हैं, ‘इस मामले में मैं कोई समझौता नहीं करती हूं। किसी बड़े ब्रांड के अलावा मैं कोई दूसरे ब्रांड के शैंपू का उपयोग नहीं करती। बालों को बहुत कम हाइलाइट करती हूं। अपने मेकअप में घरेलू चीजों का ज्यादा उपयोग करती हूं।’

खुशकिस्मत कृति

अभिनेत्री कृति इस मामले में खुशकिस्मत हैं कि वह शुरू से ही लंबे केशों की स्वामिनी रही हैं। वह कहती हैं कि उनके बालों का ख्याल उनकी मां रखती हैं। वह जब भी उनके पास रहती हैं, एक-एक दिन के बाद वह उसके सिर की मालिश कर देती हैं। वे रोज शैंपू करती हैं। इसके अलावा मां हफ्ते में एक दिन उसके बालों में पिसी हुई मेथी और दही का मिश्रण लगाती हैं।

दीपिका के घरेलू उपाय

नामचीन तारिका दीपिका भी मानती हैं कि बालों का सही उपचार प्राकृतिक ढंग से ही संभव है। वे बताती हैं, ‘मैं तेल से अपने बालों की मालिश करवाना कभी नहीं भूलती, ताकि तेल बालों की जड़ों तक पहुंचे। इतने साल हो गए, बहुत कम बार ही मैंने इस रूटीन को तोड़ा है। मैं उस दिन शैंपू करना कभी Hkh नहीं भूलती।’

अनुष्का का हेयर स्टाइल

फिल्मों से लगभग अपना नाता तोड़ चुकी अभिनेत्री अनुष्का अपने हर ड्रेस के साथ अपने हेयर स्टाइल को लेकर भी संजीदा हैं। वह कहती हैं, ‘ मेरा पसंदीदा स्टाइल अक्सर ऐसा होता है, जिसमें मेरे बाल पूरे चेहरे को इस तरह से घेर कर रखते हैं कि यह मेरी आंखों को एक अतिरिक्त आकर्षण देता है।’ शौकिया तौर पर पोनीटेल करना भी उन्हें पसंद है।

संजीदा कैटरीना

कैटरीना अपने बालों की लंबाई को लेकर गंभीर रहती हैं। उनके बाल एक निर्धारित लंबाई पर बने रहें, इस बात पर उनकी खास नजर होती है। यथासमय बालों की लटों को छांटना उन्हें पसंद है। कैटरीना बालों की रंगाई-पोताई से दूर रहती हैं। पर हर दिन हर्बल शैंपू से वह अपने बालों को धोती हैं।

Advertisement
×