सर्दी की सीजन समाप्ति की ओर है तो वूलेन कपड़ों को धोकर वार्डरोब में सहेजकर रखने की जरूरत है। लेकिन ऊनी कपड़ों को धोते या प्रेस आदि करते समय आम फेब्रिक यानी गर्मियों में पहने जाने वाले वस्त्रों जैसे तरीके अपनाते हैं। आम तरीके से धोना-सहेजना इन्हें जल्दी खराब कर सकता है।
सर्दियों में हर कोई वूलेन यानी ऊनी कपड़ों की देखभाल के लिए चिंतित रहता है क्योंकि वूलेन कपड़े बेहद महंगे आते है और जरा सी लापरवाही के कारण इनको खराब होते हुए देर नहीं लगती है। साथ ही नए वूलेन कपड़े भी पुराने से महसूस होते हैं। स्वेटर, जर्सी या फिर कार्डिगन जैसा वूलेन कपड़ा खरीदने के बाद आम तौर पर माना जाता है कि यह कई सीजन पहना जायेगा। ऐसे में इनकी खास व बेहतर तरीकों से संभाल जरूरी है। अक्सर कई बार हमें पता ही नहीं होता है कि हमें इन्हें कैसे रखना चाहिए, प्रेस करना करना या फिर कैसे धोना चाहिये। बाकि कपड़ों की तरह हम इन्हें धो डालते हैं। यूं भी अब सर्दी की सीजन समाप्ति की ओर है तो इन्हें धोकर या फिर ड्राईक्लीन करके वार्डरोब में सहेजकर भी बेहतर तरीके से रखना होगा। दरअसल हम इनकी प्रॉपर केयर नहीं करते हैं जबकि वूलेन सालों साल चलने वाले कपड़े होते हैं। तो जानिए कैसे करें इन सर्दी में पहने जाने वाले ऊनी कपड़ों की देखभाल :
नमी में रखने के नुकसान
अक्सर हमें पता नहीं होता है और हम ऊनी कपड़ों को ऐसी जगह पर रख देते हैं जहां नमी होती है जिससे ये कपड़े जल्द ही खराब हो जाते हैं। जरूरी है कि आप ऊनी कपड़ों को ऐसी जगह पर रखें जहां नमी न हो। कपडों में सही से धूप लगी होनी चाहिए। अच्छी तरह से कपड़े का सूखा होना बेहद आवश्यक है। कई बार ऐसा होता है कि हम ऊनी कपड़ों को बाथरूम में छोड़ देते हैं लेकिन ये उचित नहीं है क्योंकि बाथरूम में सबसे ज्यादा नमी होती है। तो बाथरूम में ऊनी कपड़ों को न छोड़ना ही बेहतर है।
लिक्विड डिटर्जेंट से बचाव
ऊनी कपड़े वॉशिंग मशीन में न ही धोएं तो अच्छा है। कई लोगों की आदत होती है कि बाकि सभी कपड़ों के साथ ऊनी कपड़ों को भी मशीन में डाल देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि इन्हे बाल्टी में लिक्विड डिटरजेंट में डुबोकर रखें और थोड़ी देर के बाद हल्के ब्रश से ही इन्हें साफ करें। खास बात, हल्के हाथों से ही इन कपड़ों को धोना चाहिए तभी ये वूलेन ज्यादा समय तक चलते हैं। वहीं जल्दी से खराब नहीं होते हैं।
धूप लगाना बेहद आवश्यक
यदि आप ऊनी कपड़ों को धूप नहीं लगाएंगे तो उनमे फंगस लगने की आशंका रहती है जिससे ये कपड़े जल्दी खराब हो जाएंगे और आपकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप ऊनी कपड़ों को धूप जरूर लगाएं। अगर हल्के से भी गीले हैं तो उन्हें सहेजकर अलमारी में रखने से बचें। लंबी उम्र देने के लिए इन्हें धूप लगाना बेहद आवश्यक है।
तेज गर्म पानी से रखें दूर
कई लोगों को लगता है कि यदि हम इन्हे तेज गर्म पानी में धोएंगे। तो ये सही से साफ हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, इन्हें आप हल्के गुनगुने पानी में या फिर ठंडे पानी में ही धोएं। क्योंकि कई ऊनी कपड़े ऐसे होते हैं जो ज्यादा गर्म पानी में खराब हो जाते हैं। क्योंकि इनके रेशे बेहद सॉफ्ट होते हैं। इसलिए इन्हें साधारण ठंडे पानी में ही धोएं तो बेहतर है।
प्रेस करने का सही तरीका
वैसे तो अक्सर ऊनी कपड़ों पर प्रेस की जरूरत नहीं होती है लेकिन यदि कपड़े मे रिंकल्स पड़े हैं और आप प्रेस नहीं कर पा रही हैं तो ऐसे में अगर आपके पास हैंगर पर टांगकर स्टीम प्रेस करने वाली है तो उससे प्रेस करें। नहीं तो आप वूलेन कपड़े के ऊपर कॉटन का कपड़ा रखकर प्रेस करें। याद रखना जरूरी है कि साधारण प्रेस का इस्तेमाल इन कपड़ों पर डायरेक्ट रखकर नहीं होता है।

