Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बारिश के मौसम में कंजक्टिवाइटिस का जोखिम

आई फ्लू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बारिश के मौसम में होने वाली कंजक्टिवाइटिस या आई फ्लू ऐसी संक्रामक बीमारी है, जिसमें आंखें बहुत लाल हो जाती हैं और उनमें जलन होती है। कुछ एहतियात बरतें तो इससे बचाव हो सकता है। वहीं यदि आई फ्लू हो जाये तो डॉक्टर की सलाह से उपचार करें।

मॉनसून के दौरान हवा में नमी के कारण बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी पैदा करने वाले तत्व तेजी से पनपते हैं। ज्यादा खतरा आंखों को ही रहता है। गर्मी और तेज धूप सितंबर में भी आंखों को प्रभावित करती है। इस मौसम में कंजक्टिवाइटिस या आई फ्लू एक ऐसी आम बीमारी है, जिसमें आंखें बहुत लाल हो जाती हैं और उनमें जलन होती है। कुछ बातों का ध्यान रखें तो इससे काफी हद तक बचाव हो सकता है।

आंखों में जलन व सूजन की वजह

Advertisement

आंखों के सफेद भाग और पलक के अंदरूनी हिस्से को कंजक्टिवा कहा जाता है। आंखों के इसी भाग में जलन, लाली और सूजन होने पर कंजक्टिवाइटिस होता है। पलकों के आसपास त्वचा लाल हो जाती है और आंखें सूज जाती हैं, इनमें पस बन जाती है और पस की वजह से ही आंखों में सूजन होती है। दरअसल बैक्टीरिया की वजह से आंखों में जमी गंदगी से जलन होती है। कंजक्टिवाइटिस होने पर धूप या तेज रोशनी में जाते हैं तो आंखों को खोलने पर बहुत दर्द होता है। कभी-कभी पुतलियों पर दाने पड़ जाते हैं। इससे पलकें चिपक जाती हैं। कंजक्टिवाइटिस संक्रमण परिवार के दूसरे सदस्यों में भी तेजी से फैलता है।

Advertisement

ऐसे करें बचाव

कंजक्टिवाइटिस होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। डॉक्टर की सलाह के बगैर आंखों में कोई ड्रॉप न डालें। बाहर निकलने से पहले डार्क कलर के सनग्लासेज लगाएं। आई फ्लू हो जाए तो घर में भी चश्मा लगाकर रखें। आंखों को बार-बार न छुएं। यदि आई फ्लू हो जाए, तो किसी के साथ अपना चश्मा, तौलिया या रुमाल शेयर न करें। हाथों को बार-बार धोएं।

मेकअप को लेकर सावधानी जरूरी

बारिश के मौसम में वाटरप्रूफ आई मेकअप जैसे आइलाइनर या मस्कारा पलकों की रेखाओं पर जमा हो जाते हैं और वहां मौजूद ग्रंथियों को बंद कर देते हैं। उन ग्रंथियों से ऐसे पदार्थ बनते हैं, जो हमारी पलकों और आंखों को रुखेपन और संक्रमण से बचाते हैं। इसलिए आंखों के मेकअप को सोते समय अच्छी तरह से हटाएं। वहीं मेकअप के पुराने सामान में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं, इससे भी कंजक्टिवाइटिस जैसा संक्रमण फैल सकता है। इसलिए मेकअप का सामान तीन महीने से पुराना नहीं हो। अपने मेकअप के ब्रश, आईलाइनर, काजल या मस्कारा आदि को किसी के साथ शेयर न करें। वहीं उसे इस्तेमाल करने से पहले बार-बार अच्छी तरह साफ करें।

-इ.रि.सें.

Advertisement
×