मेसी के साथ खेल, पास पर फेल : तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के वायरल वीडियो पर सियासी तंज
हैदराबाद में लियोनेल मेसी के साथ फ्रेंडली मैच खेलते नजर आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अब फुटबॉल से ज्यादा सोशल मीडिया और सियासी तंज का विषय बन गए हैं। मेसी के साथ मैदान साझा करने का यह पल...
हैदराबाद में लियोनेल मेसी के साथ फ्रेंडली मैच खेलते नजर आए तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अब फुटबॉल से ज्यादा सोशल मीडिया और सियासी तंज का विषय बन गए हैं। मेसी के साथ मैदान साझा करने का यह पल मुख्यमंत्री के लिए यादगार माना जा रहा था, लेकिन वायरल वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को मजाक और व्यंग्य में बदल दिया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल करीब 20 सेकंड के वीडियो में रेवंत रेड्डी मेसी को दो बार पास देने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन दोनों ही पास लक्ष्य से चूक जाते हैं। इसके चलते मेसी को गेंद हासिल करने के लिए मैदान में दौड़ लगानी पड़ती है। यही दृश्य देखते ही देखते मीम्स और टिप्पणियों की वजह बन गया।
It's totally messed up !! CM Revanth Reddy Ji got a golden chance to play with GOAT but he couldn’t even give simple pass to #Messi He kicked far left & right to make Messi run around 😁 pic.twitter.com/jMRs160YHS
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 15, 2025
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा कि GOAT के साथ खेलने का सुनहरा मौका मिला, लेकिन वह मेसी को एक साधारण पास भी नहीं दे पाए और गेंद कभी बाईं तो कभी दाईं ओर चली गई, जिससे मेसी को दौड़ना पड़ा।
Mamta didi might’ve asked him to take revenge for the Kolkata mess.
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) December 15, 2025
सियासी तंज का दायरा यहीं नहीं रुका। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी रिजिजू की पोस्ट को रीपोस्ट किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के दौरे के दौरान मचे कथित हंगामे का जिक्र करते हुए मजाक किया। उन्होंने लिखा कि शायद कोलकाता वाले घटनाक्रम का बदला लेने की बात कही गई हो।
इस पूरे घटनाक्रम ने खेल के मैदान से निकलकर राजनीति और सोशल मीडिया के मंच पर जगह बना ली। जहां एक ओर कुछ लोग मुख्यमंत्री की आलोचना करते दिखे, वहीं कई यूजर्स ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए कहा कि GOAT के साथ खेलने का दबाव हर किसी पर भारी पड़ सकता है।

