टैक्सी में बैठाए 2, उतारे 3
कनाडा में भारतीय कैब चालक गर्भवती महिला के लिए बना मसीहा कनाडा में भारतीय मूल का एक कैब चालक एक गर्भवती महिला के लिए मसीहा बनकर उभरा। महिला ने प्रसव पीड़ा होने के बाद कार में ही बच्चे को जन्म...
कनाडा में भारतीय कैब चालक गर्भवती महिला के लिए बना मसीहा
कनाडा में भारतीय मूल का एक कैब चालक एक गर्भवती महिला के लिए मसीहा बनकर उभरा। महिला ने प्रसव पीड़ा होने के बाद कार में ही बच्चे को जन्म दे दिया था और चालक ने तुरंत उसके साथ मौजूद व्यक्ति और नवजात को सकुशल अस्पताल पहुंचाया। ‘ग्लोबल न्यूज' की खबर के अनुसार कैलगरी के टैक्सी चालक हरदीप सिंह तूर को पिछले शनिवार देर रात को एक आपात फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया था कि उन्हें जल्द अस्पताल जाना है। उसे पता चला कि महिला गर्भवती थी और वह जल्द शिशु को जन्म देने वाली थी।
तूर ने दंपति को परेशान देखकर स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया। तूर ने पहले एंबुलेंस बुलानी चाही लेकिन खराब मौसम और दंपति की भाव भंगिमा से साफ झलक रहा था कि उनके पास समय नहीं है। इसलिए तूर ने गाड़ी चलाने का फैसला किया। तूर के लिए अस्पताल तक की यह 30 मिनट की यात्रा अब तक की सबसे लंबी यात्रा थी। तूर ने कहा कि शून्य से करीब 23 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान, तूफानी मौसम और फिसलन भरी सड़कों को पार करते हुए उसका एकमात्र लक्ष्य दंपति को जल्द और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना था। हालांकि महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही टैक्सी में बच्चे को जन्म दे दिया था। लेकिन तूर रुका नहीं और जल्द दंपति को अस्पताल पहुंचाया। तूर ने बताया कि अस्पताल कर्मियों ने उन्हें बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चार साल से टैक्सी चला रहे तूर ने कहा कि यह मेरा पहला अनुभव है कि उसने दो लोगों को अपनी टैक्सी में बैठाया और तीन लोगों को उतारा। यह एक 'गर्व का पल' था।

