Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

स्मार्ट उपायों से बनाएं छोटे बेडरूम को आकर्षक

घर की साज-सज्जा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बेडरूम वो आरामदायक जगह है जहां हर रोज आपका अच्छा-खासा समय गुजरता है। वहां आपको सुकून चाहिए। वही बेडरूम यदि छोटा हो तो आपको कम स्पेस होने की गिल्ट में रखता है। लेकिन आप रचनात्मकता व स्मार्ट मैनेजमेंट से जगह का सदुपयोग करके बेडरूम को व्यवस्थित बना सकते हैं। स्टोरेज वाले बॉक्स बेड, दीवारों पर शेल्फ और हैंगिंग ऑर्गेनाइजर इसमें मददगार हैं।

अगर आपका भी बेडरूम छोटा है और आप काफी परेशान हैं कि इतने छोटे बेडरूम में जगह की कमी के कारण कैसे इसको मैनेज किया जाए। कम स्पेस होने के बावजूद बेडरूम को कुछ इस तरह से सजा-संवारकर रखा जा सकता है, जिससे वह हर समय बिखरा न दिखे। जानिये इसके लिए आप क्या कर सकते हैं-

पलंग

Advertisement

बेडरूम में सबसे महत्वपूर्ण फर्नीचर पलंग होता है। इसमें यदि आप बॉक्स वाला बेड ले रहे हैं तो ऐसे बेड का चुनाव करें, जिसमें काफी स्टोरेज हो। पलंग के हेड बोर्ड में अगर शेल्फ या नीचे बने हुए ड्राअर हों तो इसमें काफी स्टोरेज कर सकते हैं। हेड बोर्ड में छोटी तस्वीरें और सजावटी चीजें ऊपर रखें। जूते और किताबें बेड के निचले हिस्से में रखें। यदि आपके पास ऐसा पलंग है जिसमें स्टोरेज नहीं है तो कुछ बंद बॉक्स और आर्गेनाइजर खरीदकर आप उन्हें बिस्तर के नीचे रख सकते हैं। बेड को सबसे ज्यादा दिखायी देने वाली दीवार के ठीक सामने रखें। दोनो तरफ थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़ें, जिस जगह का इस्तेमाल नाइटस्टैंड या फ्लोर लैंप रखने के लिए किया जा सकता है।

Advertisement

दीवारों में अलमारियां

छोटे बेडरूम के लिए दीवारों में बड़ी अलमारियां और दराजों वाली अलमारियां बनाने से सामान तो समेटना आसान होता है, लेकिन इससे कमरा और ज्यादा छोटा दिखायी देने लगता है। कपड़े रखने के लिए अलमारियों की बजाय खुली हैंगिंग रेल पर विचार कर सकते हैं। अगर आप कमरे की एक दीवार पर अलमारी बनाना ही चाहते हैं तो किनारों पर छोटे-छोटे कोने बनाकर बेड साइड टेबल भी बनवा सकते हैं ताकि आपको एक्स्ट्रा फर्नीचर की जरूरत न हो। बिस्तर के ऊपर शेल्फ लगवाकर भी स्टोरेज के लिए स्पेस बना सकते हैं। किताबों के लिए भी एक कॉर्नर होना चाहिए। अगर बेडरूम की छत ऊंची है तो पलंग के ऊपर एक्स्ट्रा सामान रखने के लिए कबर्ड्स बनाये जा सकते हैं। इसके नीचे वॉल हैंगिंग और पेंटिंग्स लगा सकते हैं।

दीवारों पर शेल्फ बनवाएं

बेडरूम अगर छोटा है तो उसकी दीवारों का बेहतर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि दीवारों का इस्तेमाल कम होता है, इन्हीं दीवारों पर आप छत की ऊंचाई के अनुरूप वॉल शेल्फ बनवा सकते हैं। वॉल शेल्फ बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उठते या बैठते समय आपका इनसे सामना न हो। इन वॉल शेल्फ पर किताबें, तस्वीरें, पौधे और दूसरे सामान आसानी से सजाये जा सकते हैं।

अलमारी में हुक लगाएं

छोटे बेडरूम को व्यवस्थित करने के लिए बेडरूम की अलमारी एक खास जगह होती है, जिसमें आपको ज्यादा से ज्यादा स्टोरेज करना होता है। यदि अलमारी में स्पेस कम है और आपको लगता है कि सामान रखने की जगह नहीं है तो पीछे की दीवार पर आप अलमारी के हुक लगा सकते हैं। टोपी, बेल्ट, मोजे, रूमाल रखने के लिए उनमें अलग जगह तैयार की जा सकती है। जिन्हें ढूंढ़ना आसान हो।

नाइटस्टैंड का अरेंजमेंट

नाइटस्टैंड भी बेडरूम के लिए जरूरी चीज है, जो रोशनी और किताबों के लिए इस्तेमाल होता है। छोटे बेडरूम में हर समय इनका इस्तेमाल करना मुश्किल होता है इसलिए कोशिश करें कि हैंगिंग नाइटस्टैंड ज्यादा जगह न घेरे। अगर नाइटस्टैंड जगह घेरने वाला है तो इसे हटा दें, क्योंकि इससे बिस्तर के चारों ओर मूवमेंट के लिए जगह बनानी आसान होगी। एक पतली, लंबी बुकशेल्फ इसका विकल्प हो सकती है। इसे अपने बिस्तर के बगल में रखें। शेल्फ पर आईपैड, किताबें और दूसरी इस्तेमाल की चीजें रख सकते हैं।

जूतों के लिए जगह

यदि अपने जूतों को रखने के लिए बेडरूम में ही जगह है तो आप जूते रखने के लिए हैंगिंग शू रैक ले सकते हैं। इस तरह दरवाजों के पीछे शेल्फ, क्लिप या प्लास्टिक ऑर्गेनाइजर लगाकर अपनी जगह का ज्यादा इस्तेमाल करके चीजों को व्यवस्थित रख सकते हैं।

आपका छोटा बेडरूम हर समय आपको कम स्पेस होने की गिल्ट में रखता है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी रचनात्मकता और समझदारी से काम लें तो कई ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिसके जरिये आप अपनी जगह का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करके अपने छोटे बेडरूम को व्यवस्थित बना सकते हैं। -इ.रि.सें.

Advertisement
×