Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वेजिटेरियन सितारों की लंबी फेहरिस्त

बॉलीवुड में शाकाहारी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की लंबी लिस्ट है। इनमें से ज्यादातर ने नॉनवेज खाना एक उम्र के बाद छोड़ा। इन सितारों के शाकाहार अपनाने के अलग-अलग कारण रहे हैं। कुछ ने स्वास्थ्य कारणों से व कई सितारों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बॉलीवुड में शाकाहारी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की लंबी लिस्ट है। इनमें से ज्यादातर ने नॉनवेज खाना एक उम्र के बाद छोड़ा। इन सितारों के शाकाहार अपनाने के अलग-अलग कारण रहे हैं। कुछ ने स्वास्थ्य कारणों से व कई सितारों ने धार्मिक या नैतिक रुझान के चलते मांसाहार का त्याग किया। ये सितारे वेज डाइट के सा ही एनर्जी लेवल व फिटनेस मेंटेन करते हैं।

कुछ साल पहले एक हवाई यात्रा के दौरान ब्रायन हाइन्स की किताब ‘लाइफ इज़ फेयर’ उनके हाथ लग गई। इसके बाद से ही अभिनेता शाहिद कपूर शाकाहारी बन गए। इसके बाद से बॉलीवुड का परिदृश्य बहुत बदला है। आज अमिताभ बच्चन, जॉन अब्राहम, कंगना रनौत, आमिर खान, जैकलीन फर्नांडिस, विद्युत जामवाल जैसे कई ऐसे सितारे हैं, जो शाकाहारी बन चुके हैं।

कमाल के शाहिद

यह 2021 की बात है जब शाहिद शाकाहारी भोजन के पक्ष में आ खड़े हुए थे। असल में वे यकीन करते हैं कि यदि आपकी वजह से किसी प्राणी को कष्ट पहुंचता है, तो उसकी सज़ा किसी न किसी रूप में आपको मिलती है। इसलिए अच्छी सब्ज़ी, पनीर, छेना, राजमा, सलाद, ब्राउन राइस और दही खाकर ही वह अपनी फिटनेस को मेंटेन करते हैं।

कंगना ऐसे बनीं वेजिटेरियन

कभी नॉनवेज भोजन की शौकीन अभिनेत्री कंगना रनौत ने 2013 में पेटा संस्था से ‘सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन’ का खिताब जीता था। इसके बाद ही उन्होंने शाकाहारी खाने को अपना लिया। आज हिमाचल प्रदेश में जन्मी यह अभिनेत्री पक्की शाकाहारी हैं।

विद्युत भी शाकाहारी

अभिनेता विद्युत जामवाल तो शाकाहारी भोजन पर ही निर्भर हैं। मात्र 14 साल की उम्र में नॉनवेज त्याग दिया था। वह कहते हैं, ‘मैंने उस दिन नॉनवेज छोड़ दिया था, जिस दिन मुझे पता चला कि अब तक मैंने क्या-क्या खोया है। इसके बाद जीवन में जो कुछ भी अच्छा हुआ, वह सब जैसे वेज खाने के बाद शुरू होने लगा।’

करीना ने भी कदम बढ़ाए थे

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले साइज ज़ीरो की बात करने वाली अभिनेत्री करीना कपूर ने कभी अपना वजन 60 किलो से घटाकर 48 तक पहुंचा दिया था, जिसे आज भी उन्होंने मेंटेन कर रखा है। वह कहती हैं कि उनके इस फिगर के पीछे वर्कआउट और योगा के साथ-साथ वेज डाइट का भी बड़ा योगदान रहा है। हालांकि अब वही करीना नॉनवेज का स्वाद चखने लगी हैं।

बिग बी हैं पक्के वेजी

कुछ साल पहले अमिताभ बच्चन ने मांसाहारी भोजन से दूरी बना ली थी। आज वह शाकाहारी हैं। अमिताभ हरी सब्ज़ी के मुरीद रहे हैं। इस सवाल पर उनका जवाब होता है, ‘इसकी वजह न इच्छा थी और न ही धर्म…, बस अचानक ख्याल आया और मैंने छोड़ दिया। तब इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, इसे लेकर माथा-पच्ची नहीं की।’पर इस उम्र में उनकी ऊर्जा देखकर कहना पड़ेगा कि इसके मूल में शाकाहारी भोजन भी है।

नेहा धूपिया का प्रयास

वैसे अभिनेत्री नेहा धूपिया काफी दिनों से वेजिटेरियन दल में शामिल होना चाहती थीं। वह जन्म से वेजी नहीं हैं, लेकिन नॉनवेज छोड़ने में उन्हें जरा भी परेशानी नहीं हुई।

जन्म से ही वेजिटेरियन

स्वप्न सुंदरी हेमा मालिनी का रूप-रहस्य शाकाहारी भोजन में छिपा है। उन्होंने एक बातचीत के दौरान इसे कबूल किया था। रोटी, दाल, चावल, सब्ज़ी, रसम-चावल सहित ड्राई फ्रूट्स, काफी खट्टा दही और ग्रीन टी उनके दैनिक आहार का हिस्सा होते हैं। हेमा की तरह अभिनेत्री विद्या बालन भी जन्म से ही वेजी हैं। शादी के बाद पंजाबी परिवार में आकर भी उन्होंने इसे मेंटेन रखा है।

किन-किन सितारों की बात की जाए। चर्चित गायक और फिल्म ‘रांझणा’ के स्टार हीरो धनुष भी शुद्ध शाकाहारी हैं। वह कहते हैं, ‘मैं जब भी खाना खाने बैठता हूं, मुझे ऐसा लगता है कि मैं परिवेश के लिए कुछ कर रहा हूं। शाकाहारी हूं, इससे मैं गर्वित हूं।’वैसे शाकाहारी होना सिर्फ एक लाइफ-स्टाइल नहीं। यह एक फैशन सेगमेंट बन चुका है। इस बारे में कौन-सा सितारा क्या कहता है, यह उसकी निजी सोच है।

हॉलीवुड के सितारे सबसे आगे

वैसे इस वेज दल में हॉलीवुड के सितारे शुरू से ही सबसे आगे रहे हैं। अब उनका नया मंत्र है— गो वेगन । यहां तक कि उनके भोजन में दूध और दूध से बने खाद्य पदार्थ भी शामिल नहीं होते। ब्रैड पिट और उनकी पत्नी एंजेलिना जोली, जेनिफर लोपेज़, पामेला एंडरसन, ब्रायन एडम्स जैसे सितारे वेगन डाइट को मेंटेन करके चलते हैं। वे बच्चों तक को भी नॉनवेज नहीं खाने देना चाहते।

Advertisement
×