Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उद्योग मार्ग पर 35 लाख से बनी तीन सड़कों का उद्घाटन

सिटी स्क्वेयर के निर्माण को लेकर 19 करोड़ का टेंडर लगाने की मिली मंजूरी : सुरभि गर्ग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कैथल में उद्योग मार्ग पर गलियों का उद्घाटन करती चेयरपर्सन सुरभि गर्ग। -हप्र
Advertisement

नगर परिषद की तरफ से टूटी सड़कों के निर्माण कार्य करने को लेकर कार्य शुरू हो गया है। जहां कई सड़कों का शिलान्यास किया जा रहा है तो कई सड़कों का उद्घाटन भी नप चेयरपर्सन सुरभि गर्ग की तरफ से किया जा रहा है। मंगलवार को नप चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने शहर के प्रमुख उद्योग मार्ग पर 35 लाख रुपये से बनी तीन मुख्य गलियों का उद्घाटन किया। लंबे समय से ये गलियां टूटी हुई थीं। अब इन गलियों के बनने से व्यापारी वर्ग सहित अन्य वर्ग के लोगों ने खुशी जाहिर की है और चेयरपर्सन का आभार भी व्यक्त किया है। इस दौरान वार्ड नंबर सात से विजय गर्ग, वार्ड नंबर 14 से दीपक शर्मा, वार्ड 17 के पार्षद प्रवेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisement

नप चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि नप की तरफ से टूटी पड़ी सड़कों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर के रेलवे गेट से लेकर भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, माडल टाउन जींद रोड, सेक्टर-19 व 20 की सड़कों पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के निर्माण को लेकर टेंडर लगाया जा चुका है, जल्द ही वर्क आर्डर जारी किया जाएगा। छात्रावास रोड की सड़क करीब ढाई करोड़, मॉडल टाउन की सड़क करीब 52 करोड़ रुपये में बनकर तैयार होगी। इसी तरह से पंथ नगर व शुगर मिल कालोनी की भी सड़कें बनाई जा रही हैं। किसी भी वार्ड में गलियां कच्ची नहीं रहने दी जाएंगी। शहर में सड़कों का जाल बिछाने के लिए कार्य शुरू हो चुका है।

Advertisement

सिटी स्क्वेयर का जल्द लगाया जाएगा टेंडर

नप चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि उनके कार्यकाल से पहले भ्रष्टाचार के चलते सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य रुक गया था, उन्होंने इसका कार्य शुरू करवाया था। उनके कार्यकाल में करीब दो करोड़ रुपये का कार्य हुआ है, अब 19 करोड़ रुपये की राशि शेष है, जिसके टेंडर लगाने की मंजूरी निकाय विभाग से मिल चुकी है, जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। कुल 52 करोड़ रुपये में से अब तक 33 करोड़ रुपये की राशि खर्च हो चुकी है। जो राशि पहले खर्च हुई है, उसकी भी जांच करवाई जाएगी। सिटी स्क्वेयर के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा, जाम से मुक्ति मिलेगी। यह शहर का एक बड़ा प्रोजेक्ट है।

Advertisement
×