वूलन कुर्ती में पाएं मॉडर्न लुक भी
सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वूलेन कुर्ती कैरी करना एक अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है। आप इन्हें कैरी करेंगी तो आपको गर्माहट के अहसास के साथ मॉडर्न लुक भी मिलेगा। इनमें साइज से लेकर डिजाइन तक सभी मॉडर्न...
सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वूलेन कुर्ती कैरी करना एक अच्छी च्वाइस साबित हो सकती है। आप इन्हें कैरी करेंगी तो आपको गर्माहट के अहसास के साथ मॉडर्न लुक भी मिलेगा। इनमें साइज से लेकर डिजाइन तक सभी मॉडर्न और स्टाइलिश आते हैं।
सर्दियों में आपका कुछ वेस्टर्न पहनने का मन नहीं है तो ऐसे में आप किसी गर्म फैब्रिक वाली कुर्ती पहन सकती हैं वहीं वूलन व वेलवेट कुर्तियां गर्माहट के साथ आपको मॉर्डन लुक भी देंगी। वैसे भी इनमें काफी ज्यादा वैरायटी आपको मार्केट में या ऑनलाइन वेबसाइट पर मिल जाएगी। इनमें साइज से लेकर डिजाइन तक सभी बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश आते हैं। इन्हें कैरी करेंगी तो आपको गर्माहट के अहसास के साथ मॉडर्न लुक भी मिलेगा। जानिए इन वूलन कुर्ती के बारे में जो आजकल मार्केट में काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं -
वेलवेट कुर्ती करें कैरी
आप किसी फंक्शन या फिर गेट-टू- गेदर में जा रही हैं तो इन वेलवेट कुर्ती को कैरी कर सकती हैं। इनमें कलर्स भी बेहद सुंदर आते हैं। मसलन, नेवी ब्लू,बोटल ग्रीन,मैरून और ब्लैक। ये कलर्स वैसे भी थोड़े पार्टी वियर होते हैं। इनको आप जब पहन कर जाती हैं तो निश्चित तौर पर वहां मौजूद लोगों में अलग नजर आती हैं। आजकल इनमें काफी वैरायिटी आ गई है जिनमें नेक और स्लीव्स पर बेहद सुंदर वर्क किया गया होता है। जिससे ये कुर्तियां और भी सुंदर नजर आती हैं। साथ ही एक से बढ़कर हैवी वर्क में आपको ये मार्केट में मिल जाएगी जिन्हें आप किसी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। तो इन विंटर्स में इन वेलवेट कुर्तियों को आप अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें।
प्रिंटेड कुर्ती का सोबर लुक
यदि आपको रोजमर्रा में या फिर वर्किंग प्लेस पर कुर्ती पहनकर जाना है तो आप प्रिंटेड कुर्ती कैरी कर सकती हैं क्योंकि ये कुर्तियां पहनने पर सोबर लुक देती हैं। साथ ही इनमें आपको बहुत सारी वैरायटी मिल जाएंगी – चाहे ऑनलाइन पर्चेज करें या फिर बाजार में जाकर खरीदें। इन्हें आप वूलेन पेंट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। इनमें फ्लोरल प्रिंट्स या फिर चैक प्रिंट्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। साइज तो आपको इनमें सभी मिल सकते हैं। साथ ही ये थोड़ी स्ट्रेचेबल होती हैं तो पहनने में कंफर्टेबल भी रहती हैं।
थ्रेड वर्क के साथ कश्मीरी स्टाइल
कश्मीरी स्टाइल वाली कुर्तियां तो ज्यादातर सभी को पसंद आती हैं। इनमें नेक में और स्लीव्स पर थ्रेड वर्क होता है जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक लगती हैं। साथ ही इनमें कलर्स भी ब्राइट आते हैं जो सर्दियों में बेहद सुंदर नजर आते हैं। ये फ्री साइज में होती हैं जिससे इनका लुक और भी अट्रैक्टिव लगता है। आप इन्हें जींस पर पहनें या फिर पेंट पर - सभी पर ये मन को भाती हैं। इनमें जो थ्रेड वर्क होता है उन्हे अलग-अलग ढंग से डिजाइन किया जाता है। जिसकी वजह से ये कुर्तियां कभी भी आउटडेटेड नजर नहीं आती हें। मार्केट में भी आपको इनमें बहुत सारे पैटर्न मिल जाएंगे।
विभिन्न पैटर्न में निटेड कुर्ती
ये कुर्तियां आप रोजमर्रा में घर में भी पहन कर रख सकती है। क्योंकि ये पहनने पर काफी गर्मी का अहसास देती हैं। यानी आप इन्हें पहनेंगी तो बिल्कुल भी ठंड नहीं लगेगी। इनमें आपको काफी सारी वैरायटी ऑनलाइन स्टोर्स पर व मार्केट में मिल जाएगी। कलर्स और पैटर्न तो एक से बढ़कर एक हैं। कलर्स में आप इनमें चाहे लाइट कलर्स लें या फिर डार्क- सभी सुंदर नजर आते है। इनका फैब्रिक गर्माहट से भरपूर होता है जिसकी वजह से इनके उपर कुछ और पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि निटेड फेब्रिक हमेशा शरीर को गर्माहट देता है।

