Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एयर होस्टेस के तौर पर आकर्षक कैरियर की उड़ान

एयर होस्टेस का कैरियर बेहतरीन पैकेज और कैरियर ग्रोथ से जुड़ा है। वहीं इस पेशे में दुनिया घूमने का अवसर तो मिलता ही है। देश में विमानन उद्योग के विकास के साथ-साथ एयर होस्टेस की नौकरियां भी तेजी से बढ़...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एयर होस्टेस का कैरियर बेहतरीन पैकेज और कैरियर ग्रोथ से जुड़ा है। वहीं इस पेशे में दुनिया घूमने का अवसर तो मिलता ही है। देश में विमानन उद्योग के विकास के साथ-साथ एयर होस्टेस की नौकरियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। एयरलाइंस अपने बेड़े और मार्गों का विस्तार कर रही हैं, जिससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं। इस कार्यक्षेत्र को अपनाकर युवतियों आसमान की ऊंचाइयां छूने का सपना पूरा कर सकती हैं।

एयर होस्टेस की नौकरी केवल फ्लाइट में सफर और ग्लैमर तक सीमित नहीं है। यह नौकरी बेहतरीन पैकेज, कैरियर ग्रोथ और दुनिया घूमने के अवसर भी देती है। भारत में एयर होस्टेस बनने के लिए बेसिक योग्यताओं के साथ-साथ सही ट्रेनिंग, फिटनेस और कम्युनिकेशन स्किल्स होना जरूरी है। बड़ी संख्या में युवतियां हैं, जिनको आसमान में उड़ने का शौक है। मतलब यह है कि वे एयर होस्टेस के रूप में अपना कैरियर बनाने के सपने देखती हैं।

बढ़ रहे हैं अवसर

Advertisement

हाल ही में इण्डिगो के स्टाफ की कमी के कारण जिस तरह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया, उसके बाद अब एयरलांइस को ज्यादा स्टाफ रखना जरूरी हो गया है। इससे एयर होस्टेस के लिए अवसर बढ़ गए हैं।

Advertisement

देश में विमानन उद्योग के विकास के साथ-साथ एयर होस्टेस की नौकरियां भी तेजी से बढ़ रही हैं। भारत के सबसे बड़े विमानन बाजारों में से एक बनने की ओर अग्रसर होने के साथ, एयरलाइंस अपने बेड़े और मार्गों का विस्तार कर रही हैं, जिससे इच्छुक एयर होस्टेस के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा हो रहे हैं। एयर होस्टेस की नौकरियों में शीर्ष घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ काम करना शामिल है, जो आकर्षक वेतन, यात्रा संबंधी लाभ और कैरियर विकास के अवसर प्रदान करती हैं। जिस तरह से सरकार ने एयर क्रू मेंबर्स के कार्य घंटों में संशोधन किए हैं उससे एयर लाइंस को ज्यादा स्टाफ की जरूरत होगी। हमारे यहां एलायंस एयर,एयर इंडिया,जेट एयरवेज,ब्रिटिश एयरवेज़ ,नील,गल्फ एयर, डेल्टा एयरलाइंस, इण्डिगो और विस्तारा सहित तमाम देशी-विदेशी एयर लाइंस में कैरियर निर्माण के भरपूर अवसर उपलब्ध हैं।

जॉब की खासियतें

एयर होस्टेस की जॉब में सिर्फ फ्लाइट के दौरान यात्रियों की हेल्प करना ही नहीं, उनकी सेफ्टी का ख्याल, कम्युनिकेशन स्किल और प्रोफेशनलिज्म सबसे जरूरी होते हैं। एक एयर होस्टेस को न सिर्फ कस्टमर सर्विस एक्सीलेंस में ट्रेंड किया जाता है, बल्कि इमरजेंसी में एक्शन लेने, फर्स्ट-एड और सेफ्टी प्रोसिजर्स की नॉलेज भी आवश्यक होती है। इसके साथ ही एयर होस्टेस को ड्रेस कोड, पर्सनालिटी और प्रेजेंटेशन का भी ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए उनका पैकेज भी काफी अच्छा होता है, क्योंकि यह सिर्फ एक जॉब नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कैरियर है।

हॉस्पिटेलिटी से जुड़ी सेवाएं

एयर होस्टेस की सेवा एक तरह से हॉस्पिटेलिटी से जुड़ी होती है। इसका मुख्य कार्य यात्रियों का स्वागत करना और उन्हें उनकी सीटों तक पहुंचाना है। साथ ही उन्हें सीटबेल्ट, ऑक्सीजन मास्क जैसी सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना भी शामिल है। हवाई जहाज उड़ने के बाद एयर होस्टेस को यात्रियों की भोजन, पेय आदि की ज़रूरतें पूरी करना पड़ती है। उनके काम में आपातकालीन स्थितियों जैसे चिकित्सा या आपात स्थिति में जहाज से बाहर निकलने में मदद करना और प्राथमिक उपचार देना शामिल है। इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उड़ान चालक दल के साथ समन्वय करना और केबिन की व्यवस्था बनाए रखनी पड़ती है।

सभी स्ट्रीम के लिए अवसर

एयर होस्टेस बनने के लिए आप किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कर सकते हैं। यह जरूरी नहीं कि आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, आर्ट्स या कॉमर्स से ही होना चाहिए। बारहवीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। दरअसल यहां एकेडमिक से ज्यादा पर्सनालिटी मायने रखती है।

जरूरी कोर्स

बारहवीं या ग्रेजुएशन के बाद एयर होस्टेस बनने के लिए 6 से 12 महीने का डीजीसीए अप्रूव्ड कोर्स डिप्लोमा इन एविएशन हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल मैनेजमेंट , सर्टिफिकेट इन केबिन क्रू ट्रेनिंग या बैचलर्स इन एविएशन मैनेजमेंट का कोर्स करना उपयोगी होता है। इससे चयन में आसानी होती है।

चयन प्रक्रिया

अपने सीवी के साथ ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रस्तुत करने के बाद यदि कोई पात्रता रखता है तो सबसे पहले उसकी लिखित परीक्षा ली जाती है जिसमें जनरल नॉलेज, इंग्लिश और एप्टिट्यूड चेक किया जाता है। इसके बाद होता है ग्रुप डिस्कशन जिसमें कम्युनिकेशन स्किल्स और टीमवर्क देखा जाता है। इनके बाद पर्सनल इंटरव्यू में पर्सनालिटी और स्किल असेसमेंट की जाती है। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट के होता है। इसमें सफल होने पर 2-3 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है और नौकरी आरम्भ हो जाती है।

आकर्षक व्यक्तित्व बहुत जरूरी

सबसे ज्यादा जरूरी है एयर होस्टेस की हाइट, वेट और पर्सनालिटी। उनकी न्यूनतम ऊंचाई 5.5 फुट , वजन 55 से 60 किलोग्राम के बीच होने चाहिए। इसके साथ ही इंग्लिश में फ्लुएंसी अच्छी होनी चाहिए। एयर होस्टेस की स्किन हेल्दी होनी चाहिए और कुछ जरूरी मेकअप करने आना चाहिए। वहीं केश सज्जा भी बेहतर हो। एयर होस्टेस बनने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए। डोमेस्टिक एयरलाइंस में एज लिमिट 18-26 साल है, जबकि इंटरनेशनल एयरलाइंस में 21-28 साल।

सैलरी पैकेज

एक एयर होस्टेस को डोमेस्टिक एयरलाइंस में सालाना करीब 9 से 12 लाख, इंटरनेशनल एयरलाइंस में 15 से 25 लाख और प्राइवेट जेट में 10 से 12 लाख रुपए तक का पैकेज मिल सकता है। यह सैलरी एयरलाइन, एक्सपीरिएंस और लोकेशन के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है।

फायदे और सुविधाएं

एयर होस्टेस का कैरियर एक बेहतरीन पैकेज और कैरियर ग्रोथ से जुड़ा है। इसमें उन्हें दुनिया घूमने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही उसकी प्रोफेशनल स्किल्स और सॉफ्ट स्किल्स में बढ़ोतरी भी होती है और मिलता है टीमवर्क और फ्रेंडली वर्क एनवायरमेंट।

प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान

फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट ऑफ एयर होस्टेस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा एप्टेक एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी एकेडमी समग्र विकास और सुरक्षा प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करता है। इंडिगो ट्रेनिंग सेंटर (गुरुग्राम) को एयरलाइन-विशिष्ट केबिन क्रू प्रशिक्षण के लिए बेहतर दर्जा हासिल है। पीटीसी एविएशन एकेडमी आधुनिक सुविधाओं के साथ व्यापक केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ प्रशिक्षण के लिए चर्चित है । डीफ्लाई इंटरनेशनल केबिन क्रू इंस्टीट्यूट अकादमी मेकअप आर्टिस्ट, योग और मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण जैसी विशेष सेवाएं प्रदान करती है। एयरबोर्न एयर होस्टेस एकेडमी सिमुलेशन के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करती है। चेन्नाइस अमिरता इंटरनेशनल एविएशन कॉलेज दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसके अलावा स्काईबर्ड एविएशन, हैदराबाद,स्पीड जेट एविएशन,ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ एविएशन ,पनाचे अकादमी, अहमदाबाद आदि इस क्षेत्र के प्रमुख संस्थान हैं।

Advertisement
×