Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Reel Tragedy : ‘मैंने 23 साल तक पाला, रील की रफ्तार ने मेरा बेटा छीन लिया’; मां की गुहार, बच्चों को संभालिए

मृतक की मां ने सोशल मीडिया पर जारी किया भावुक पोस्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियो संदेश में साहिल धनेशरा की मां ने कहा कि उन्होंने बेटे को अकेले पाला, लेकिन किसी की लापरवाही ने उसे उनसे छीन लिया। फोटो सौजन्य: एक्स
Advertisement

Reel Tragedy : दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुई सड़क दुर्घटना ने एक मां की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनके बेटे को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया, जिसे एक नाबालिग सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चला रहा था।

Advertisement

मां ने कहा, ‘मैंने अपने बेटे को 23 साल तक अकेले पाला। एक पल की लापरवाही ने मेरा सब कुछ खत्म कर दिया। मैं न्याय चाहती हूं।’ उन्होंने मीडिया और द्वारका के लोगों से समर्थन की अपील की और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाएं।

Advertisement

हादसे की पूरी तस्वीर

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी को सुबह लगभग 11.57 बजे लाल बहादुर शास्त्री कालेज के पास एक गंभीर दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर एक एसयूवी, एक कार और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में मिले। मोटरसाइकिल सवार साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे टैक्सी खड़ी किए हुए अजीत सिंह भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके मेडिको लीगल केस पर अंतिम चिकित्सकीय राय का इंतजार है।

नाबालिग चला रहा था एसयूवी, परीक्षा के चलते मिली जमानत

द्वारका साउथ थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि एसयूवी 17 वर्षीय अक्षत्रा सिंह चला रहा था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

उसे हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया। 10 फरवरी को बोर्ड ने यह कहते हुए अंतरिम जमानत दे दी कि वह कक्षा 10 का छात्र है और उसकी परीक्षाएं निकट हैं।

पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर यांत्रिक जांच कराई है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार एसयूवी ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई। यह हादसा सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी भी है कि रफ्तार और सोशल मीडिया की होड़ कहीं अपनों को हमसे दूर न कर दे।

Advertisement
×