Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Welcome 2026 : नए साल पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, सड़कों पर स्टंट और शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक फोटो।
Advertisement

Welcome 2026 : दिल्ली पुलिस ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर भर में शराब पीकर गाड़ी चलाने, बाइक स्टंट करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य नव वर्ष समारोह के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने, मोटरसाइकिल पर स्टंट करने, तेज गति से वाहन चलाने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर भर में, विशेष रूप से पार्टी स्थलों, व्यस्त बाजारों, प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों, भीड़भाड़ और दुर्घटनाओं की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शराब पीकर या लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामलों पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर कई एकीकृत जांच चौकियां स्थापित की गई हैं, जबकि विशेष टीमें स्टंट करने वाले बाइक चालकों, तेज गति से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों और सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने की कोशिश करने वाले समूहों पर कार्रवाई करेंगी।

Advertisement

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस, जिला पुलिस इकाइयों और पीसीआर टीमों के बीच समन्वय को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष सीसीटीवी कैमरों और अन्य निगरानी प्रणालियों के माध्यम से चौबीसों घंटे यातायात की आवाजाही पर नजर रखेंगे।

Advertisement
×