Underground Power Lines : सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली में अंडरग्राउंड होंगी बिजली के तार
दिल्ली के बिजली ग्रिड को 50 वर्षों के लिए तैयार कर रहे: रेखा गुप्ता
Advertisement
Underground Power Lines : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरवार को चांदनी चौक में बिजली के तारों को जमीन के नीचे करने की परियोजना का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार अगले 50 साल के लिए शहर की बिजली आपूर्ति क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
गुप्ता ने बताया कि कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस, जामा मस्जिद रोड और नयी सड़क समेत पुरानी दिल्ली के 28 इलाके बिजली के लटकते तारों से मुक्त हो जाएंगे। इस परियोजना की लागत 160 करोड़ रुपये है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, जिसका सीधा असर बिजली की मांग पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ऐतिहासिक टाउन हॉल भवन को स्मारक के रूप में पुनर्जीवित करेगी।
Advertisement
Advertisement
×

