Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Sonam Wangchuk Health: 21 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

Sonam Wangchuk Health: दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह का हवाला दिया; अस्पताल ले जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शुक्रवार देर रात नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनम वांगचुक की मदद करते समर्थक। यह प्रदर्शन NEET परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए किया गया था। फोटो पीटीआई
Advertisement

Sonam Wangchuk Health: जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आवश्यक चिकित्सीय देखभाल के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह के अनुरूप उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, उनका इलाज सुनिश्चित करना आवश्यक था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जब वांगचुक को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया चल रही थी, तब कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया और कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया। इससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से पूरी कराई।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे अन्य प्रदर्शनकारियों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन समाप्त कर धरनास्थल खाली करें।

Advertisement
×