Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘मेरे हाथों ये मर गई है…’ दिल्ली पुलिस SWAT कमांडो काजल चौधरी की मौत पर भाई का आरोप

Delhi Swat Commando Kajal Death: दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप, पति गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
काजल चौधरी की फाइल फोटो।
Advertisement

Delhi Swat Commando Kajal Death: दिल्ली पुलिस की SWAT यूनिट में तैनात 24 वर्षीय कमांडो काजल चौधरी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। काजल के भाई निखिल ने आरोप लगाया कि 22 जनवरी की रात वह फोन पर अपनी बहन से बात कर रहे थे, तभी पति अंकुर के साथ विवाद बढ़ गया। कुछ मिनट बाद अंकुर का फोन आया, जिसमें उसने कहा- “मेरे हाथों ये मर गई है, आकर इसे ले जाओ।”

निखिल के अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों से ही काजल को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। गंभीर सिर में चोट लगने के बाद काजल को अस्पताल ले जाया गया, जहां 27 जनवरी को उसकी मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में बदला गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi AQI: राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

Advertisement

Advertisement
×