Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Nuh News: नूंह में पिता ने 9 साल की नाबालिग बेटी के साथ की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Nuh News: नूंह जिले के अंतर्गत एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Nuh News: नूंह जिले के अंतर्गत एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आमिर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक साल पुरानी बताई जा रही है। आरोपी की पत्नी अपने मायके गई हुई थी, जबकि घर पर 9 वर्षीय नाबालिग बेटी अकेली थी। इस दौरान आरोपी पिता ने अश्लील वीडियो देखा, जिसके प्रभाव में उसने बेटी के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

Advertisement

पीड़िता ने इस संबंध में अपनी मां को बताया, जिसके आधार पर मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में फौरन एक्शन लिया और आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement

Advertisement
×