Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

New Year 2026 : न्यू ईयर ईव पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त, नशे में ड्राइविंग के काटे 868 चालान

दिल्ली में नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान किए गए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक फोटो।
Advertisement

New Year 2026 : दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में वाहन चलाने पर 868 चालान काटे। अधिकारी के अनुसार नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, मोटरसाइकिल से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे।

उन्होंने बताया कि रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नववर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे।

Advertisement

भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की गई और जिला नियंत्रण कक्षों के बीच वास्तविक समय में समन्वय रखा गया। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहां भीड़ जुटने की संभावना होती है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उल्लंघनों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने वालों को कड़ा संदेश देना भी था क्योंकि इसी के कारण सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

Advertisement
×