Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

NCR School Bomb Threat : नोएडा के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी अलर्ट

नोएडा के कई निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

NCR School Bomb Threat : नोएडा के कम से कम 12 निजी स्कूलों को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीषा सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली तथा प्रथम दृष्टया यह सूचना झूठी पाई गई है। उन्होंने कहा, ''आज सुबह रामाज्ञा स्कूल, खेतान पब्लिक स्कूल, फादर एगनिल स्कूल समेत कम से कम 12 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए जिसमें परिसर में बम रखे होने और जल्द विस्फोट होने की बात कही गई थी।''

Advertisement

सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते की सहायता से स्कूल परिसरों की जांच कराई तथा एहतियातन कक्षाएं स्थगित कर विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×