दिल्ली में छात्र संगठनों व AAP के प्रदर्शन का असर, जंतर-मंतर समेत कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट
कनॉट प्लेस, पटेल चौक, संसद मार्ग और अशोक रोड जाने वालों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह; धारा 163 लागू
दिल्ली यातायात पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) और छात्र संगठनों के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर शुक्रवार को जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए हैं तथा लोगों से प्रभावित मार्गों से बचने की अपील की है।
प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाताओं के कथित रूप से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यातायात संबंधी परामर्श के अनुसार, कनॉट प्लेस से पटेल चौक की ओर जाने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
वहीं, पटेल चौक से जीपीओ की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को अलग-अलग स्थानों पर नियंत्रित किया जाएगा या उनका मार्ग बदला जाएगा। परामर्श में कहा गया है कि टॉलस्टॉय मार्ग पर भी यातायात को नियंत्रित किया जाएगा या उसका मार्ग बदला जाएगा।
Traffic Advisory 🚦
In connection with traffic restrictions and regulated movement around Jantar Mantar and adjoining areas on 02 October 2026, commuters are advised to avoid the affected stretches wherever feasible and plan their journeys in advance.
Traffic… pic.twitter.com/3oGsoRHBP0
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) October 1, 2026
लोगों को जहां तक संभव हो, इस मार्ग से बचने की सलाह दी गई है। जंतर-मंतर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी या उनका मार्ग बदला जाएगा। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने को कहा गया है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को जहां तक संभव हो, जंतर-मंतर, संसद मार्ग, अशोक रोड और आसपास की सड़कों से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि अवरोधक लगाए जा सकते हैं और यातायात का मार्ग बदला जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 11 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकास बंद
कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, संसद मार्ग और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाने तथा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुसार निर्दिष्ट क्षेत्र में लागू रहेगी। लोगों से अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

