GYM Trainer Murder: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में जिम ट्रेनर को मारी गोली, मौके पर मौत
GYM Trainer Murder: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इलाके में करीब 15 गोलियां चलाई...
GYM Trainer Murder: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में सोमवार को सुबह बाइक सवार दो हमलावरों ने एक जिम ट्रेनर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इलाके में करीब 15 गोलियां चलाई गईं।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे आया नगर गांव में हुई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जिम ट्रेनर विजय (28) के रूप में हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि यह गोलीबारी आपसी रंजिश का नतीजा थी।
पुलिस ने कहा कि इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया, जहां कुछ महीने पहले भी इसी तरह की गोलीबारी की खबर सामने आई थी। शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए आया नगर गांव में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है।

