Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram Encounter: हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

Gurugram Encounter: फायरिंग कर जानलेवा हमला मामले में किए गए थे तीन आरोपी गिरफ्तार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पैर में गोली लगने से घायल आरोपी। हप्र
Advertisement

Gurugram Encounter: फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों विनय, बॉबी और पवन को पुलिस ने हथियारों की बरामदगी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया था। इसी दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

पुलिस टीम देर रात आरोपी विनय को हथियार बरामद करने के लिए गांव पुराना बहरामपुर के पहाड़ी रास्ते की ओर लेकर गई थी। वहां आरोपी द्वारा छुपाकर रखे गए लोडेड हथियार से अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। गोली पुलिस टीम में शामिल ASI मनमोहन द्वारा पहनी गई बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

Advertisement

पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी विनय के दाहिने पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, दूसरे आरोपी बॉबी को भी हथियार बरामदगी के लिए भौंडसी ले जाया गया था। इस दौरान बॉबी ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आ गई। पुलिस टीम ने दोनों घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×