Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नोएडा में गलगोटिया कॉलेज के BTech छात्र ने की आत्महत्या, मौत से पहले युवती को भेजा संदेश

Galgotias College: गलगोटिया कालेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी निवासी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गलगोटिया कालेज के कैंपस की फाइल फोटो। स्रोत गलगोटिया कालेज की वेबसाइट से
Advertisement

Galgotias College: गलगोटिया कालेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय एक छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी निवासी राजेश कुमार का पुत्र गौरव भगत सिंह छात्रावास सेक्टर पाई- 4 में रह कर गलगोटिया कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

Advertisement

कुमार ने बताया कि गौरव ने मंगलवार की रात को अपने छात्रावास में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि उन्होंने आत्महत्या करने से पूर्व एक युवती को फोन पर संदेश भेजा है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम संबंधों के चलते छात्र ने आत्महत्या की है।

Advertisement
×