Fraud Accused Arrested: आईजीआई एयरपोर्ट पर दबोचा गया धोखाधड़ी का फरार आरोपी, पुलिस की कार्रवाई से खुला मामला
Fraud Accused Arrested: राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी...
Fraud Accused Arrested: राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी मुकेश कुमार (39) के रूप में हुई है जो दिल्ली एक अदालत द्वारा जुलाई 2025 में फरार घोषित किये जाने के बाद से न्यायिक कार्यवाही से बच रहा था। पु
लिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईपी एस्टेट थाने की एक टीम ने शुक्रवार को आईजीआई हवाई अड्डे पर छापा मारा और फरार होने से पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उसने बताया कि मुकेश आईपी एस्टेट थाने में धोखाधड़ी, जालसाजी और जालसाजी को लेकर दर्ज की गयी एक प्राथमिकी में वांछित था। पुलिस के अनुसार अदालत में बार-बार पेश नहीं होने के कारण 25 जुलाई, 2025 को उसे फरार करार दिया गया था। मामले में कानूनी कार्यवाही जारी है।

