Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Digital Arrest: दो हफ्ते तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, दिल्ली में बुजुर्ग डॉक्टर दंपति से ठगे 14 करोड़

Digital Arrest: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर दो सप्ताह से अधिक समय तक ‘डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest) में रखकर उनसे करीब 14 करोड़ रुपये ठग लिए।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Digital Arrest: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपति को साइबर अपराधियों ने कथित तौर पर दो सप्ताह से अधिक समय तक ‘डिजिटल अरेस्ट' (Digital Arrest) में रखकर उनसे करीब 14 करोड़ रुपये ठग लिए।

पुलिस के अनुसार, कथित धोखाधड़ी 24 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच हुई। उसने बताया कि आरोपियों ने स्वयं को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया और बुजुर्ग दंपति पर दबाव डालकर उन्हें कई बैंक खातों से धनराशि स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Explainer : न वारंट, न जेल फिर भी गिरफ्तार ! जानिए क्या है ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खतरनाक खेल

Advertisement

शनिवार को ई-प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध इकाई ने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार डॉक्टर दंपति अमेरिका से लौटा था और 2016 से ग्रेटर कैलाश में रह रहा था। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दंपति के अकेलेपन का कथित तौर पर फायदा उठाया और उन्हें गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई की बार-बार धमकी दी, जिससे वे लगातार फोन और वीडियो कॉल पर बने रहने को मजबूर हो गए। नौ जनवरी को कॉल बंद होने के बाद यह ठगी सामने आई, जिसके बाद दंपति ने अधिकारियों से संपर्क किया।

Advertisement
×