Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दिल्ली-NCR घने कोहरे की चपेट में, राजधानी का AQI ‘गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंचा

Delhi Pollution: दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर' श्रेणी के काफी करीब...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शनिवार की सुबह नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में लोग घने कोहरे का सामना करते हुए सर्दी की सुबह में भी प्रदूषण से जूझते नजर आए। शनिवार की सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम हो गई, घने कोहरे के बीच इमारतें और फ्लाईओवर धुंधले दिखाई देने लगे, क्योंकि राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 पर पहुंचकर 'गंभीर' श्रेणी के करीब पहुंच गया। पीटीआई फोटो
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई हिस्सों में शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर' श्रेणी के काफी करीब है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे कम दृश्यता सफदरजंग में दर्ज की गई, जो घटकर 200 मीटर रह गई। इसके बाद पालम में दृश्यता 350 मीटर रही।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह राजधानी के कई हिस्सों में घनी धुंध और कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 16 में एक्यूआई ‘गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि 24 केंद्रों में यह ‘बेहद खराब' रहा।

आईटीओ 437 के एक्यूआई के साथ सबसे खराब स्थिति में रहा। शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 374 दर्ज किया गया था, जिसमें 40 निगरानी केंद्रों में से 11 'गंभीर' श्रेणी में और 29 ‘बेहद खराब' श्रेणी में थे।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिन में प्रतिकूल मौसम स्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर और बिगड़ सकता है और रविवार एवं सोमवार को यह ‘गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकता है।

प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए बृहस्पतिवार से दिल्ली के बाहर के उन निजी वाहनों पर प्रतिबंध लागू हो गया है जो बीएस-छह मानक से नीचे हैं। इसके साथ ही 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम को भी सख्ती से लागू किया गया है।

‘नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम के तहत जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं है, उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

प्रदूषण मापने वाले ऐप ‘समीर' के अनुसार शनिवार को नोएडा का एक्यूआई 416 दर्ज किया गया जबकि यह ग्रेटर नोएडा में 362, गाजियाबाद में 360 और गुरुग्राम में 348 रहा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को 129 उड़ानें रद्द नयी

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार को 129 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रद्द की गई उड़ानों में हवाई अड्डे पर आने वाली 66 और प्रस्थान करने वाली 63 उड़ानें शामिल हैं।

घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण बीते कई दिन से दिल्ली समेत अन्य हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली हवाई अड्डा संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने दोपहर के समय सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' लिखा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता संबंधी प्रक्रिया लागू है। सभी उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी हैं।''

देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) डीआईएएल द्वारा संचालित किया जाता है, जहां आमतौर पर प्रतिदिन करीब 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

Advertisement
×