Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Weather Forecast : दिल्ली में मौसम का सख्त तेवर, जनवरी में फिर 5.8 डिग्री पर पहुंचा तापमान

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Delhi Weather Forecast : राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार की सुबह लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा और यहां इस साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के आंकड़ों के अनुसार यह इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

सफदरजंग में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है, जिससे यह सर्दी के इस मौसम का तीसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान बन गया। अन्य निगरानी केंद्रों में, पालम में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था।

Advertisement

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रिज और आयानगर दोनों जगहों पर तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई। इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान चार और पांच दिसंबर को दर्ज किया गया था, जब तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

Advertisement

एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस था, जिससे बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस इस सर्दी में अब तक दर्ज किया गया तीसरा सबसे कम तापमान बन गया है। दिल्ली में इस साल का पहला शीत दिवस छह जनवरी को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान गिरकर 15.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम के औसत से 3.3 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था।

बुधवार को भी राजधानी में भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहा था। अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था, और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने कहा है कि बृहस्पतिवार को भी जबरदस्त ठंड का मौसम बना रह सकता है और अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, शीत दिवस की स्थिति तब घोषित की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है और अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 4.5 से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है।

Advertisement
×