Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब', 16 निगरानी केंद्रों में गुणवत्ता ‘‘गंभीर'' श्रेणी में 

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी। सीपीसीबी के ‘समीर' ऐप के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गत सुबह घने कोहरे के बीच एक व्यक्ति शॉल ओढ़े सड़क किनारे आराम कर रहा है। पीटीआई फोटो
Advertisement

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 386 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

सीपीसीबी के ‘समीर' ऐप के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 16 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर'' श्रेणी में दर्ज की गई जबकि शेष केंद्रों पर यह ‘‘बहुत खराब'' श्रेणी में रही।

Advertisement

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री अधिक है जबकि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 91 प्रतिशत रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान के लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और मध्यम कोहरे के कारण शहर के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है।

Advertisement
×