Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब'; कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 355 दर्ज किया गया।

Advertisement

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।

Advertisement

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी ने दिन में कोहरे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान जताया है और अधिकतम तापमान के लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisement
×