Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर, वायु गुणवत्ता सूचकांक 417 पहुंचा

Delhi Pollution: दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाई रही जबकि औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर' श्रेणी में आता है। ‘समीर ऐप' से यह जानकारी मिली है। दिल्ली के 25 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोमवार की सुबह नई दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण से भरी सुबह में यात्री अपने गंतव्य की ओर जाते हुए। पीटीआई फोटो
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध छाई रही जबकि औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर' श्रेणी में आता है।

‘समीर ऐप' से यह जानकारी मिली है। दिल्ली के 25 निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' थी, जबकि 14 केंद्रों पर यह ‘बहुत खराब' दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर ऐप' के अनुसार, वजीरपुर केंद्र में वायु गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर रही, जहां एक्यूआई 474 दर्ज किया गया।

Advertisement

सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।

Advertisement

वायु गुणवत्ता पूर्व-चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) के अनुसार, अगले दो दिन तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर' से ‘बहुत खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है, जबकि अगले छह दिन के लिए भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब' श्रेणी में रहने का पूर्वानुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 23-25 ​​डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह-आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

Advertisement
×