Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Delhi HC Bomb Threat : स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

ईमेल में 2 बजे दिल्ली हाई कोर्ट में विस्फोट करने की बात कही गई है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिल्ली हाईकोर्ट।
Advertisement

Delhi HC Bomb Threat : दिल्ली हाई कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। यह धमकी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले आई है। अदालत के सूत्रों के अनुसार, हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। सूत्रों ने बताया कि ईमेल में ''अपराह्न दो बजकर 11 मिनट पर दिल्ली हाई कोर्ट में विस्फोट'' करने की बात कही गई है।

सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों का दल हाई कोर्ट परिसर में तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में हाई अलर्ट के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को भी बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने गहन तलाशी और सुरक्षा जांच शुरू की।

Advertisement

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खोजी कुत्तों का दल, बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन विभाग और कई अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं तथा अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर गहन तलाश अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने कहा, ''तलाशी के दौरान अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
×