Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Delhi Encroachment Violence : दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा, पांच पुलिसकर्मी घायल

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई, भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, आंसू गैस के गोेले भी छोड़ने पड़े

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद से सटी जमीन पर कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद मलबा और लोगों का सामान बाहर पड़ा हुआ।
Advertisement

Delhi Encroachment Violence : दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में एक मस्जिद के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान बुधवार तड़के हिंसा हो गई। पथराव की इस घटना में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हालात अब पूरी तरह नियंत्रण में हैं और इलाके में शांति बहाल है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में दिल्ली नगर निगम ने सैयद फैज इलाही मस्जिद से सटे क्षेत्र और तुर्कमान गेट के पास स्थित कब्रिस्तान इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान ही वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया, जिससे तनाव बढ़ गया।

Advertisement

पथराव के बाद आंसू गैस

दिल्ली पुलिस ने बताया कि भीड़ द्वारा कथित पथराव के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संयमित बल प्रयोग किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद भीड़ तितर बितर हो गई और हालात सामान्य हो गए।

मौके पर कैसे बढ़ा तनाव

पुलिस उपायुक्त मध्य निधिन वलसन ने बताया कि एमसीडी ने छह और सात जनवरी की दरमियानी रात अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम तय किया था, जिसके मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि एमसीडी का साजो सामान पहुंचने से पहले ही करीब 100 से 150 लोग मौके पर एकत्र हो गए थे।

डीसीपी के अनुसार, पुलिस ने लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद अधिकतर लोग वहां से हट गए। हालांकि कुछ लोगों ने हंगामा किया और पथराव किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

सीसीटीवी के आधार पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि चिकित्सा रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

क्या तोड़ा जा रहा था

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान फैज ए इलाही मस्जिद के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल और एक औषधालय को ध्वस्त किया जा रहा था। दोनों निर्माणों को अदालत ने अतिक्रमण घोषित किया था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि एमसीडी की है और प्रस्तावित विध्वंस की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी।

पहले से थे व्यापक इंतजाम

पुलिस के मुताबिक, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों को अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया था। स्थानीय शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बैठकें भी की गई थीं और स्थानीय निवासियों को यह बताया गया था कि कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है।

Advertisement
×