Delhi Double Murder : जाफराबाद में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
Delhi Double Murder : उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत...
Delhi Double Murder : उत्तरपूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सोमवार देर रात हुई गोलीबारी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 1:40 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की पहचान जाफराबाद निवासी 31 वर्षीय फैजल और उसके 33 वर्षीय भाई नदीम के रूप में हुई।
नदीम को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों भाइयों को नजदीक से गोली मारी गई थी।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

