Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Delhi Building Collapse : हादसे के बाद बंद किया मोबाइल, दिल्ली से हुआ फरार... भिवाड़ी से पकड़ा गया बिल्डिंग मालिक, पुलिस कर रही पूछताछ

सत्य निकेतन हादसा : इमारत का मालिक राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंज़िला इमारत के धराशायी होने के बाद राहत कार्यों में जुटी पुलिसकर्मी।-प्रेट्र
Advertisement

Satya Niketan Building Collapse : दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के ढहने की घटना के बाद पुलिस ने इसके मालिक को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। यह इमारत रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे मरम्मत कार्य के दौरान ढह गई। इसमें लड़कों का 'पेइंग गेस्ट' (पीजी) आवास था। इस घटना में अब तक मलबे से 12 लोगों को निकाला जा चुका है जिनमें से सात की मौत हो चुकी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवन के मालिक हरिराम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ा गया है और उससे आगे भी पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश के लिए 10 टीम गठित की गई थी। पुलिस के अनुसार, रविवार को इमारत ढहने के तुरंत बाद, गुप्ता को उसके एक परिचित व्यक्ति का फोन आया, जिसने उसे घटना के बारे में बताया। घटना के समय गुप्ता गुरुग्राम में था। सूत्र ने बताया कि इसके बाद उसने तुरंत अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और शहर छोड़कर छिप गया। भवन के मालिक के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद, पुलिस टीम ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद, उसके ठिकाने का पता लगाने और उसे देश छोड़ने से रोकने के लिए एक 'लुक आउट सर्कुलर' (एलओसी) जारी किया गया था।

Advertisement

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने और उसे देश छोड़ने से रोकने के लिए आसपास के कई राज्यों और हवाई अड्डों के साथ उसका विवरण भी साझा किया। दिल्ली पुलिस ने गुप्ता का पता लगाने के लिए 10 टीम बनाईं। टीम में दक्षिण पश्चिम जिले, 'स्पेशल स्टाफ' और दिल्ली पुलिस की अन्य इकाइयों के कर्मी शामिल थे और उसका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि टीमों को राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई अन्य निकटवर्ती जिलों में भेजा गया था, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रैंक के अधिकारियों द्वारा तलाश का समन्वय और पर्यवेक्षण किया जा रहा था।

Advertisement

वहीं, खोज और बचाव अभियान सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा और एजेंसियों ने यह पता लगाने के प्रयास कर रही हैं कि कोई तो मलबे में दबा हुआ नहीं है। पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में हरि राम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Advertisement
×